9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

भूमि दान देने वाले भामाशाह व दानदाताओं का सम्मान किया गया

2 min read
Google source verification
samman samaroh

मदुरै. श्री मीनाक्षी गौशाला की सप्तम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। मदुरै नार्थ इन्डियन वेलफ़ेयर एसोसिएशन व मीनाक्षी गौशाला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गणपति हवन व गौपूजन के साथ हुई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी प्रदीप कुमार, टी. थनिकोडी, मनिवा अध्यक्ष रघुराज भंडारी व गौशाला चेयरमैन सुरेशकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वासी उत्तर भारतीयों द्वारा गौशाला व अन्य परोपकारी सामाजिक कार्य की प्रशंसा की
चेयरमैन गुप्ता ने गौशाला के आय- व्यय व कार्य की जानकारी दी। भूमि दान देने वाले भामाशाह व दानदाताओं का सम्मान किया गया । संयोजक रतन लाल गिदड़ा ने गौशाला में शेड व अन्य निर्माण कार्य से अवगत कराया। सभा को संबोधित करते हुए डीआईजी प्रदीप ने प्रवासी उत्तर भारतीयों द्वारा गौशाला व अन्य परोपकारी सामाजिक कार्य की प्रशंसा की। वरिष्ठ मुख्य अतिथि टी. थनिकोडी ने प्रवासियों द्वारा सेवा कार्य की सराहना की। इस्लानी पंचायत के चेयरमैन अन्ना मलाई ने कहा कि मां मीनाक्षी देवी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगी। वर्षगांठ समारोह में प्रवासियों के दसवीं व बारहवीं कक्षा में अच्छे नम्बर लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मनिवा व मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।

गौ -ग्रास सेवा, भामाशाह, परम दानवीर, दानवीर, भूमिदान सहयोग जीवदया आदि सेवा कार्य में लोगों को जुडऩे व योजनाओं का लाभ लेने की अपील

वक्ताओं ने मनिवा व गौशाला की योजनाओं में गौ -ग्रास सेवा, भामाशाह, परम दानवीर, दानवीर, भूमिदान सहयोग जीवदया आदि सेवा कार्य में लोगों को जुडऩे व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की । सभी समाजों के लोगों ने परिवार के साथ आकर गौपूजन किया। बच्चों ने गौशाला में खेल कूद का आनंद उठाया ।इस मौके पर विभिन्न सेवा कार्यों के लिए हुकमसिंह दहिया राजपूत, विजयसिंह भटेरा, नरपतसिंह डूंगर व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संचालन सी.आर. पटेल, किशोर बालड़ व मोहनलाल चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में पुनमाराम प्रजापत, रुघाराम चौधरी, एग्नेश एम. पटेल, हेमाराम देवासी, ओमप्रकाश चौधरी, मनिवा प्रचार मंत्री जयंतिलाल जीरावला आदि ने सहयोग दिया।