28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / घाटी में मिली अज्ञात बच्ची की लाश, हत्या की आशंका

घाटी में मिली अज्ञात बच्ची की लाश, हत्या की आशंका

संयुक्त अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला एवं पोस्टमार्टम के लिए सेलम स्थित सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:13 PM IST

घाटी में मिली अज्ञात बच्ची की लाश, हत्या की आशंका

कोयम्बत्तूर. येरकाड-कुप्पनूर घाट रोड पर गुरुवार को लगभग 13 वर्षीय एक अज्ञात बच्ची का शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया। शव को कोट्टाचेडु गांव के निकट कुछ राहगीरों ने देखा तो तत्काल येरकाड पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला एवं पोस्टमार्टम के लिए सेलम स्थित सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेलम रेंज की डीआइजी एन. देवरानी तथा पुलिस अधीक्षक एस. कुतलिंगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच की प्रगति की समीक्षा की। फॉरेंसिक तथा फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बच्ची की हत्या के बाद शव को खाई में फेंका गया हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना स्थल ही अपराध का स्थान था या बच्ची की हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर डाला गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका ने फ्रॉक और स्वेटर पहन रखा था, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहचान करने के लिए येरकाड और आसपास के क्षेत्रों में दर्ज लापता बच्चियों की शिकायतों की जांच की जा रही है। कुप्पनूर-येरकाड घाट मार्ग घने जंगलों और गहरी घाटियों से होकर गुजरता है तथा अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। ऐसे में पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास बच्ची की पहचान या घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह पुलिस से संपर्क करे, ताकि जांच में सहायता मिल सके।