28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / पद्मनाभपुरम जिला मुख्यालय अस्पताल में बिस्तरों की कमी से मरीज परेशान

पद्मनाभपुरम जिला मुख्यालय अस्पताल में बिस्तरों की कमी से मरीज परेशान

कन्याकुमारी. पद्मनाभपुरम जिला मुख्यालय अस्पताल में बिस्तरों की कमी के कारण भर्ती मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:24 PM IST

पद्मनाभपुरम जिला मुख्यालय अस्पताल में बिस्तरों की कमी से मरीज परेशान

कन्याकुमारी. पद्मनाभपुरम जिला मुख्यालय अस्पताल में बिस्तरों की कमी के कारण भर्ती मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल की सुविधाओं के विस्तार की मांग की है।वर्तमान में अस्पताल में केवल 174 बिस्तर उपलब्ध हैं, जो अधिकांश दिनों में दोपहर तक भर जाते हैं। इससे नए मरीजों को भर्ती कराने में कठिनाई होती है और कई बार उनको अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

पद्मनाभपुरम के विधायक आर. चेल्लास्वामी ने कहा अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए कम से कम 300 बिस्तरों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया इस संबंध में एक माह पहले स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। विधायक ने यह भी कहा हालिया विधानसभा सत्र में अस्पताल के लिए नए भवनों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 7 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की घोषणा की गई है। वीसीके के पद्मनाभपुरम विधानसभा जिला सचिव एसई मेसिया ने कहा कुलशेखरम के निकट पहाड़ी क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न हिस्सों के मरीज इस अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार, पद्मनाभपुरम सरकारी अस्पताल को वर्ष 2004 में जिला मुख्यालय अस्पताल का दर्जा दिया गया था। हालांकि दो दशक बीत जाने के बाद भी बिस्तरों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है। जबकि राज्य के कई अन्य जिला मुख्यालय अस्पतालों में 500 से अधिक बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल में खाली बिस्तर मिलना मुश्किल हो गया

तक्कलै निवासी आर. शाजिनराज ने कहा अस्पताल में खाली बिस्तर मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को नागरकोइल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभागों में सुपर-स्पेशयलिटी डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति तथा अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है इससे मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा।