28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया कम दबाव का क्षेत्र, राज्य में बढ़ सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया कम दबाव का क्षेत्र, राज्य में बढ़ सकती है बारिश

चेन्नई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर के आसपास एक नए निम्न दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बनने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु समेत…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:16 PM IST

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया कम दबाव का क्षेत्र, राज्य में बढ़ सकती है बारिश

चेन्नई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर के आसपास एक नए निम्न दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बनने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु समेत दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में वर्षा हो सकती है। आईएमडी द्वारा गुरुवार को जारी विस्तारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 29 नवंबर के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 30 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से सटे क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रणाली के 2 दिसंबर के आसपास अवसाद (डिप्रेशन) में बदलने की संभावना फिलहाल कम है।

यह पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब हाल ही चक्रवात ‘अकवान’ 20 नवंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट को पार करने के बाद कमजोर पड़कर समाप्त हो गया था। आईएमडी के अनुसार, अगले सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 3 से 9 दिसंबर के बीच तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणालियों के विकास के लिए बड़े पैमाने की वायुमंडलीय परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं। इसके चलते क्षेत्र में मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह प्रणाली विकसित होती है, तो दक्षिण भारत के कई हिस्सों में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है, जिससे किसानों और आमजन को मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की आवश्यकता होगी।