22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईआईटी मद्रास का वार्षिक महोत्सव ‘शास्त्रा- 2017Ó शुरू

आईआईटी मद्रास का वार्षिक टेक्नो एंटरटेनमेंट फेस्ट 'शास्त्रा 2017 का आयोजन 31 दिसंबर से शुरू हुआ। यह

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Jan 01, 2017

chennai

chennai

चेन्नई।आईआईटी मद्रास का वार्षिक टेक्नो एंटरटेनमेंट फेस्ट 'शास्त्रा 2017Ó का आयोजन 31 दिसंबर से शुरू हुआ। यह वार्षिक महोत्सव तीन जनवरी तक जारी रहेगा। महोत्सव में इस वर्ष की थीम 'दिव्यांगों के लिए सुलभताÓ रखी गई है। आईआईटी मद्रास के निदेशक भास्कर राममूर्ति ने बताया कि महोत्सव का दायरा साल-दर-साल और बेहतर और बड़ा होता जा रहा है। यह महोत्सव का 18वां संस्करण है।


इस वर्ष सुलभता पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पास दिव्यांगों के जीवन को सुलभ बनाने के कई विचार हैं। इसमें द्रोण पर भी फोकस किया जाएगा। शास्त्रा महोत्सव के सचिव अनिमेश बागोरा ने बताया कि फेस्ट में रोबो वार प्रतियोगिता, कोडिंग प्रतियोगिता, बिजनेस प्रतियोगिता, स्टार्ट अप वार आदि का आयोजन होगा। देशभर के 200 से 300 कॉलेजों के चार हजार से अधिक विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में कुल 43 प्रतियोगिताएं, 11 व्याख्यान तथा 20 से अधिक प्रदर्शनियां आयोजित होंगी।