19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM ने की महामंत्री की तारीफ, तो नितिन नवीन के सामने तमतमाए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- राज की बात बताई, पूर्व मंत्री ने शेयर किया वीडियो

Kailash Vijayvargiya Viral Video: इंदौर में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की गौरव रणदिवे की तारीफ पर कैलाश विजयवर्गीय के तंज से सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। पूर्व मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Sep 18, 2026

indore bjp program kailash vijayvargiya viral video nitin nabin

Kailash Vijayvargiya Viral Video: महामंत्री की तारीफ सुन तमतमा गए कैलाश विजयवर्गीय (फोटो सोर्स- Kailash Vijayvargiya X Handle )

Indore BJP Program: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित गांधी नगर में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में हुए भाजपा के आयोजन के दौरान मंच पर कार्यक्रम की तैयारियों और श्रेय को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की टिप्पणी के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज भरे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। सीएम ने प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की तारीफ की तो कैलाश विजयवर्गीय इसे हजम नहीं कर पाए। इस वाक्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, शुक्रवार को इसी मामले को लेकर पूर्व मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट (Kailash Vijayvargiya Viral Video) कर भाजपा के अनुशासन और 'पार्टी विद डिफरेंस' को लेकर तंज कसा है।

सीएम ने महामंत्री को बताया 'सूत्रधार', तमतमा गए कैलाश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के नेतृत्व में कार्यक्रम की रचना और रूपरेखा तैयार होने की बात कही, लेकिन यह बात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अखर गई। विजयवर्गीय ने फिर अपने भाषण के दौरान मंच से तंज कसते हुए कहा कि मुझे तो राज की बात पता चली कि इस आयोजन की रचना गौरव रणदिवे ने की है, ऐसा है तो रणदिवे को सफल आयोजन की बधाई। इन सब अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर ये भी कहा था कि वो उनके अभिभावक तुल्य है।

किसने क्या कहा ?

सीएम डॉ. मोहन यादव: प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के नेतृत्व में इस पूरे कार्यक्रम की रचना, रूपरेखा बनी।

मंत्री विजयवर्गीय : मुख्यमंत्री का आभार, जिन्होंने आज एक राज की बात बताई है कि इस पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार गौरव रणदिवे थे, इसलिए सफल आयोजन को लेकर गौरव को बधाई और आभार।

प्रदेश महामंत्री और कैलाश विजयवर्गीय के बीच सब ठीक नहीं!

दरअसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच इन दिनों संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं, जबकि रणदिवे के काम के कारण संगठन में उनकी पकड़ मजबूत हो चुकी है। इसी कारण मंच से सीएम के द्वारा की गई तारीफ पर विजयवर्गीय ने भी जवाब देते हुए तंज भरे अंदाज में प्रतिक्रया दे दी। बहरहाल, इसके बाद कार्यक्रम स्थल के साथ ही भाजपा के अंदरुनी खाने में अलग-अलग चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

मालूम हो, आयोजन को लेकर अलग-अलग मीटिंग का दौर चलता रहा। मंत्री विजयवर्गीय ने भी बैठकें की थीं, वहीं रणदिवे ने भाजपा कार्यालय पर डेरा जमाया था और इसी को लेकर मंच से सीएम ने तारीफ भी की, लेकिन बदले में विजयवर्गीय की इस प्रतिक्रिया को सुनकर सीएम ने भी एक दम चौकने वाले अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

पूर्व मंत्री ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कसा तंज

शुक्रवार सुबह मामले को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर कर उन्होंने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा लिखा कि- भाजपा जिस “अनुशासन” का ढोल पीटती है, इंदौर में उसी अनुशासन का मंच पर खुला प्रदर्शन हो गया! वर्मा ने आगे कहा कि 'राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर आए थे,भाजपा की ताकत नापने/देखने! किंतु, पार्टी की “खुली-खींचतान” सुनकर गए!'