19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर के गीता भवन में दिखा अनोखा श्रृंगार, राधा रानी के रूप में नजर आए श्रीकृष्ण

Radha Ashtami : राधा अष्टमी पर गीता भवन में राधा रानी के रूप में भगवान कृष्ण का श्रृंगार किया गया। पुष्प बांग्ला भी सजाया गया मंदिर के बाहर श्री यमुना विहार कुंज की प्रतिकृति बनाई गई। राधा जी की आरती के बाद राधा रानी सरकार की पालकी निकाली गई।
2 min read
Google source verification
Radha Ashtami

राधा-रानी के स्वरूप में श्राकृष्ण का विशेष श्रृंगार (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News : शनिवार 19 सितंबर को राधा अष्टमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित गीता भवन में भक्तों की भाड़ी भीड़ के साथ श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण का विशेष श्रृंगार राधा-रानी के स्वरूप में किया गया, जिसने यहां आए श्रद्धालुओं का ध्यान खासा आकर्षित किया।

राधा अष्टमी के मौके पर गीता भवन में फूलों से विशेष पुष्प बंगला भी सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए पहुंचे।

ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक दिखी

मंदिर के बाहर श्री यमुना विहार कुंज की प्रतिकृति भी तैयार की गई है। इस प्रतिकृति के जरिए श्रद्धालुओं को ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। मंदिर परिसर में की गई सजावट ने इस विशेष आयोजन को भव्य आकर्षण प्रदान किया है।

पूजा-अर्चना के बाद की गई राधा जी की आरती

राधा अष्टमी के मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राधा जी की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर राधा-रानी का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद राधा - रानी सरकार की पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं के लिए खास बन गया पर्व

भक्ति भाव के साथ श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और राधा रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। राधा अष्टमी के इस आयोजन ने गीता भवन को पूरी तरह राधामय नजर आया। विशेष श्रृंगार, पुष्प बंगला, यमुना विहार कुंज की प्रतिकृति और पालकी यात्रा ने श्रद्धालुओं के लिए इस पर्व को खास बना दिया।