
rahul gandhi indore chhatron ki goonj speech attack on system, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी (Source- mp Congress x)
Indore Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi Speech: मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश के सिस्टम पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश पर सिस्टम का कब्जा है और ये सिस्टम देश के कुछ गिने चुने लोग चला रहे हैं। सिस्टम में भाजपा ने अपने चुने हुए लोगों को बैठा रखा है, जो इस सिस्टम को चला रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'देश में सिस्टम चला रहे लोगों को स्टूडेंट्स से खतरा है, क्योंकि स्टूडेंट सवाल पूछता है। स्टूडेंट पूछता है कि देश के पूरे बिजनेस को दो लोग कैसे चला रहे हैं।'
राहुल गांधी ने कहा 'देश में आजकल जो सिस्टम चलाने वाले लोग हैं वो स्टूडेंट नहीं चाहते हैं, वो अंधभक्त चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंधभक्त एंटी स्टूडेंट होते हैं, अंधभक्त सवाल नहीं पूछते हैं। स्टूडेंट जहां प्यार मोहब्बत से बात करता है, वहां अंधभक्त नफरत से बात करता है। सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए सिस्टम अंधभक्त तैयार करता है और उन्हें पूरे देश में फैलाता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'अंधभक्त कभी ये सवाल नहीं पूछता है, कि हमें रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है, हमारा स्कूल क्यों टूट गया है। दिलचस्प बात ये है कि सिस्टम में जो लोग हैं वो देश के युवाओं को अंधभक्त बनाते हैं, लेकिन अपने बच्चों को अंधभक्त नहीं बनाते, उन्हें इंग्लिश सिखाएंगे, विदेश में पढ़ाएंगे और सिस्टम में बैठा देंगे।'
राहुल गांधी ने देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के लिए सरकार पर निशाना भी साधा। राहुल गांधी ने कहा कि 'शिक्षा के सिस्टम को चलाना और सुधारना, सरकार की जिम्मेदारी है, किसी बिजनेसमैन का काम नहीं है, लेकिन देश में उल्टा हो रहा है, पहले आईआईटी, आईआईएम बने, केन्द्रीय विद्यालय बने, जवाहर नवोदय विद्यालय बने लेकिन आज देश में हजारों लाखों सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं।'
Updated on:
19 Sept 2026 08:10 pm
Published on:
19 Sept 2026 08:05 pm
