17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नोएडा की कंपनी के लिए ब्रिटेन यात्रा?’ CM विजय के विदेश दौरे पर बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने साधा निशाना

CM Vijay UK Visit: भाजपा नेता डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री विजय की ब्रिटेन यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विदेश जाकर यूपी की कंपनी के साथ समझौता करना जनता को धोखा देना है। उन्होंने तंज कसा कि फिल्में लिखने वाले सुशासन के नाम पर फर्जी पटकथा नहीं चला सकते।
2 min read
Google source verification
cm vijay joseph

डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री विजय। फाइल फोटो- आईएएनएस

Tamilisai Soundararajan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की हालिया विदेश यात्रा को लेकर राज्य में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने सीएम विजय के इस दौरे पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है। सुंदरराजन ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि मुख्यमंत्री ब्रिटेन जाकर उत्तर प्रदेश के नोएडा की कंपनी के साथ एमओयू साइन कर रहे हैं। डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि आमतौर पर जब कोई मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जाता है, तो वह उस देश में मौजूद विदेशी कंपनियों के साथ समझौते करता है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ब्रिटेन जाकर यूपी के नोएडा की एक कंपनी के साथ MoU साइन कर रहे हैं। अगर उन्हें यही करना था तो यूके जाने के बजाय उत्तर प्रदेश जाना चाहिए था।

विधानसभा उपचुनावों को लेकर भी साधा निशाना

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि सरकार जनता को धोखा देकर एक फर्जी पटकथा (स्क्रिप्ट) लिख रही है। उन्होंने कहा कि वे फिल्मों और सिनेमा के लिए तो पटकथा लिख सकते हैं, लेकिन सुशासन के लिए झूठी पटकथा नहीं लिख सकते। इसके साथ ही सुंदरराजन ने आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर भी टीवीके और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि ये उपचुनाव आखिर क्यों कराए जा रहे हैं? विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया और जनता अब उनसे इस बात का जवाब मांगेगी।

एनडीए शानदार जीत दर्ज करेगा

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों का इस्तीफा देना और फिर टीवीके में मंत्री बनने की लालसा रखना उनके भ्रष्टाचार और महत्वाकांक्षा को उजागर करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता इस झूठे प्रचार को अच्छी तरह समझ रही है और आगामी उपचुनावों में एनडीए शानदार जीत दर्ज करेगा। तमिलनाडु में फिलहाल मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों सीटों से पहले एआईएडीएमके के टिकट पर जीते विधायकों मरगतम कुमारवेल और पी. सत्यबामा ने इस्तीफा देकर टीवीके का दामन थामा था। टीवीके ने अब दोनों को ही इन सीटों से अपना उम्मीदवार बनाया है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विजय के ब्रिटेन दौरे के दौरान समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल के साथ करीब 11,000 करोड़ रुपए के निवेश समझौते की घोषणा हुई थी। तमिलनाडु सरकार के मुताबिक इससे करीब 7,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु

ट्रेंडिंग