14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM विजय की लंदन यात्रा पर घमासान, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन बोले- निवेशकों से मिलने गए हैं या कार रेस के लिए?

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की ब्रिटेन (UK) यात्रा पर सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने निवेश के दावों पर सवाल उठाते हुए एक्टर अजीत की कार रेस में शामिल होने पर निशाना साधा, वहीं टीवीके ने किया बचाव। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
L Murugan statement, DMK vs TVK

CM विजय की लंदन यात्रा पर मचा सियासी बवाल (फोटो सोर्स-@premkumarcbn01)

CM Vijay UK Visit: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की यूके यात्रा को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। डीएमके के सवालों के बाद केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने भी विजय के दौरे के मकसद पर निशाना साधा है। आरोप लगाया जा रहा है कि विदेशी निवेश लाने के दावे के बीच विजय सुपरस्टार और रेसर अजीत कुमार की ले मैन्स कप रेस में नजर आए। वहीं, टीवीके ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा है कि आधिकारिक दौरे के दौरान किसी दोस्त से मिलना गलत नहीं है और विजय की मौजूदगी से तमिलनाडु के ब्रांड को फायदा हो सकता है।

विपक्ष का हमला, 'निवेश नहीं, कार रेस देखने गए थे मुख्यमंत्री'

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने इस दौरे पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार को तमिलनाडु की जनता के सामने स्थिति साफ करनी चाहिए। मुरुगन ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुख्यमंत्री वहां किसी निवेशक से मिलने या निवेश बैठकों के लिए गए हैं। वह केवल कार रेस का उद्घाटन करने गए थे, जहां खेल मंत्री और खेल सचिव भी मौजूद थे। सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि जनता असमंजस में है।

वहीं, सत्ताधारी दल डीएमके (DMK) ने भी सीएम विजय की नीयत पर सवाल उठाए हैं। डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा कि लंदन से बड़ा निवेश लाने का वादा करके गए मुख्यमंत्री असल में अपने दोस्त अजीत की कार रेस का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। इसके साथ ही डीएमके विधायक मार्कडेयन ने राज्य में किसानों और मछुआरों की समस्याओं को उठाते हुए इस समय ऐसे विदेशी दौरों की उपयोगिता पर सवाल खड़े किए।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो गया। वीडियो में मुख्यमंत्री विजय रेस ट्रैक पर एक्टर और इंटरनेशनल रेसर अजीत कुमार की तरफ दौड़कर जाते हैं और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। अजीत कुमार ने भी मुख्यमंत्री का बहुत ही अच्छे से स्वागत किया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि दौरा आधिकारिक था या व्यक्तिगत।

टीवीके का बचाव, 'दोस्त से मिलने में कुछ गलत नहीं'

विपक्ष के आरोपों पर टीवीके (TVK) के प्रवक्ता वी. नारायणन ने सीएम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि एक सरकारी दौरे के दौरान अपने राज्य के इतने बड़े स्टार से मिलने में कोई खराबी नहीं है। नारायणन ने कहा कि अजीत कुमार अंतरराष्ट्रीय रेसिंग सर्किट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सीएम विजय की मौजूदगी से वैश्विक स्तर पर 'ब्रांड तमिलनाडु' का मान बढ़ा है।