पति मनीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी राजकुमारी कमरे में नहीं थी उसने बीवी को पूरे घर में तलाश लेकिन वो नहीं थी। भतीजा भी घर से गायब था, उसे घर में रखे जेवरात और कैश भी गायब था। मनीष ने कहा कि उसे पहले से पत्नी और भतीजे पर शक था लेकिन उसे यह नहीं पता था की एक दिन कभी ममता की मूरत कही जाने वाली मां अपनी ममता की डोर तोड़कर तीन मासूम बच्चों की दुनिया को एक पल में उजाड़ कर फरार हो जायेगी।