विभाग की मानें तो तीन से चार माह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए राजस्व अमले ने जहां पूरी जमीन चिंहित कर पहले से नोटिस जारी कर अधिसूचना जारी करा दी है तो अब मुआवजे के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। एनएच के कार्यपालन यंत्री पंकज व्यास ने बताया कि भू अर्जन के बाद ही यह काम शुरू किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण में टीकमगढ़ से ओरछा तक की सड़क में सबसे अधिक बायपास का निर्माण किया जाएगा। वहीं शाहगढ़ से ओरछा तक की सड़क का सबसे लंबा बायपास टीकमगढ़ का होगा। यहां पर 20 किमी लंबे बायपास का निर्माण किया जा रहा है। वहीं टीकमगढ़ से ओरछा तक की सड़क में दिगौड़ा, ज्यौरा, बहौरी बराना, मड़िया, पृथ्वीपुर, नैगुवां को भी बायपास किया जाएगा।