रीवा जिले के मनगवां थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी सीधी के एक लड़के से तय हुई थी। 16 अप्रैल को लड़के का तिलकोत्सव कार्यक्रम सीधी में हुआ। 18 अप्रैल को बारात आने वाली थी। लेकिन बारात लाने से एक दिन पहले ही दूल्हे ने अचानक दुल्हन बदल दी और बोला कि वो बड़ी नहीं बल्कि छोटी बहन से शादी करेगा। जिसके बाद हड़कंप मच गया दुल्हन ने जहर खा लिया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुल्हन के परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।