विदिशा के चिड़ौरिया गांव का रहने वाला प्रदीप जाटव और त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की रहने वाली रिंकी शाह के बीच Snapchat पर चैटिंग हुआ करती थी। चैटिंग करते करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। रिंकी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं उसने जब ये बात प्रदीप को बताई तो प्रदीप ने कोई आपत्ति नहीं की और रिंकी व उसके दोनों बच्चों को अपनाने की बात कही। उधर रिंकी भी प्रदीप के प्यार में खो चुकी थी इसलिए उसने पति को छोड़ प्रदीप के साथ रहने का फैसला कर लिया।