
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एमपी की महिलाओं की मेहनत की कर दी तारीफ।
PM Narendra Modi Praised MP Women Hard working: जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर खोंप गांव की महिलाओं की चर्चा रविवार को देशभर में हुई। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इनका जिक्र किया। दरअसल, 10 महिलाओं ने हरि बगिया नाम से स्वसहायता समूह बनाया है। समूह ने अपनी मेहनत, प्रशासन के सहयोग से आर्गेनिक फ्रूट फॉरेस्ट तैयार किया है। चंदेलकालीन तालाब की मिट्टी निकालकर उपयोग पौधरोपण में किया गया। दो हेक्टेयर में सिंचाई के लिए ड्रिप एरिगेशन की व्यवस्था है।
फॉरेस्ट के लिए बंजर जमीन को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। अब महिलाओं, प्रशासन, ग्राम पंचायत के अधिकारियों के समन्वय की प्रशंसा हो रही है। समूह की अध्यक्ष कौशल्या रजक हैं और सचिव पार्वती रजक हैं। यहां फल एवं सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है।
रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने समूहों के प्रयास की प्रशंसा की।
डिंडोरी. रयपुरा के शारदा स्वसहायता समूह की महिलाओं के जलसंरक्षण व मछली पालन से आत्मनिर्भर बनने के प्रयास का भी पीएम ने जिक्र किया है। 2014 में १० एकड़ के जलाशय को समूह को पट्टे पर देकर करीब 32 हजार से एक लाख फिंगरलिंग डलवाए गए। महिलाओं ने मछली बेचना शुरू किया। एक दिन में ३-४ हजार की बिक्री कर लेती हैं।
गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा तो महिलाओं ने पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। महिलाओं ने बड़ी मात्रा में गाद निकाली। गाद का उपयोग बंजर जमीन पर फ्रूट फॉरेस्ट तैयार करने में किया। महिलाओं की मेहनत से ना सिर्फ तालाब में पानी भर गया, बल्कि फसलों की उपज भी बढ़ी है।
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
Updated on:
30 Sept 2024 09:55 am
Published on:
30 Sept 2024 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
