26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तुम्हारे गाल पिचक गए हैं..अब तुम मुझे अच्छे नहीं लगते’ कहकर पति को छोड़ गई पत्नी

बीवी को मनाने मायके पहुंचा पति, पत्नी ने कहा अब तुम मुझे अच्छे नहीं लगते, तुम्हारे साथ नहीं रहना...
2 min read
Google source verification
chattarpur.jpg

wife leaves husband

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन छतरपुर में एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जो कि हैरान कर देने वाला है। यहां एसपी ऑफिस पहुंचकर एक युवक ने गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे ये कहकर छोड़ दिया है कि अब वो उसे पसंद नहीं करती है। उसने बीवी को मनाने की कोशिश भी की लेकिन पत्नी मायके से आने को तैयार नहीं है।


छतरपुर जिले के बमनौरा के रहने वाले युवक अमन अहिरवार ने एसपी ऑफिस में एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने मांग की है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए। युवक के मुताबिक उसकी शादी 9 साल पहले सागर जिले के गौर झामर गांव की रहने वाली रानू अहिरवार से हुई थी। उनके दो बेटे भी है लेकिन अब शादी के 9 साल बाद पत्नी रानू ने उसे ये कहकर छोड़ दिया है कि वो अब मुझे पसंद नहीं करती है। मायके में जब अमन पत्नी रानू को मनाने पहुंचा तो उसने कहा कि अब तुम्हारे गाल पिचक गए हैं और मैं अब तुम्हें पसंद नहीं करती और तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती।
यह भी पढ़ें- सीक्रेट केबिन का किराया 250-500 रूपए घंटा, पुलिस के छापे में पकड़ाया प्रेमी जोड़ा, देखें वीडियो


युवक अमन ने बताया कि पत्नी रानू दिखने में उससे ज्यादा सुंदर है। वो जब पत्नी को मनाने के लिए दो महीने पहले उसके मायके गया तो उसके परिजन ने मेरे साथ मारपीट की और सागर में मेरे खिलाफ झूठा केस भी दर्ज करा दिया। दो महीने से बीवी को वापस लाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। इतना ही नहीं अमन ने ये भी बताया कि उसे शक है कि पत्नी रानू अपने जीजा के कहने पर ये सब कर रही है। मुझे शक है कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है इसके बावजूद में अपनी पत्नी से प्रेम करता हूं और सब भूलकर उसके साथ रहना चाहता हूं। अमन ने बताया कि पत्नी बड़े बेटे को अपने साथ ले गई है और छोटे बेटे को मेरे पास छोड़ गई है। बताया गया है कि अमन अहिरवार एवं रानू का मामला महिला परामर्श केंद्र में भी चल रहा है।
देखें वीडियो- सीक्रेट केबिन में पकड़ाया प्रेमी जोड़ा

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग