2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhindwara Mass Murder: एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद भी लगाई फांसी, एक साथ 9 लोगों की मौत

Chhindwara Mass Murder: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक ने अपने परिवार के भाई, बहन, भाभी, माता-पिता, पत्नी और भतीजे और भतीजियों की हत्या कर दी...। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 May 2024, 11:14 AM IST

Chhindwara Mass Murder

हत्या के बाद गांव में जांच करने पहुंची पुलिस।

Chhindwara Mass Murder: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सामूहिक हत्याकांड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां परिवार के बेटे ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आरोपी के पत्नी, माता, पिता, भाई, भाभी, बहन शामिल हैं। मृतकों में दो छोटे मासूम भतीजा और भतीजी भी शामिल हैं।

छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में सामने आए इस सामूहिक हत्याकांड से पूरा गांव दहशत में है। पुलिस के मुताबिक एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या के इस मामले में परिवार के बेटे ने ही एक-एक करके कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना 29 मई मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे की बताई जा रही है।

MP News: युवक ने भाई-बहन, भाभी, भतीजी और माता-पिता की हत्या कर दी, 7 दिन पहले ही हुई थी शादी

हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी

पुलिस का कहना है कि एक-एक कर परिवार के हर सदस्य को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी दिनेश ने खुद भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद माहुलझिर पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। वहीं छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

7 दिन पहले ही हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्‍त बताया जा रहा है। वह नशे का आदी तो नहीं था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के बेटे 26 वर्षीय दिनेश उर्फ भूरा सरयाम की शादी एक हफ्ते पहले 21 मई को ही हुई थी। घर में उत्सवी माहौल अभी थमा भी नहीं था कि ये सनसनीखेज वारदात हो गई।

हत्या के कारणों का खुलासा बाकी

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दिनेश ने अपने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन, प्रारंभिक जांच में ये सामने नहीं आ सका है कि आखिर हत्या की वजह क्या रही?

पुलिस ने सील किया पूरा गांव

माहुलझिर पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री मौके पर मौजूद हैं। एएसपी अवधेश सिंह ने बताया की हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। युवक मानसिक रूप से बीमार था। जांच की जा रही है।

इनकी हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 29 मई को करीब 2.30 बजे आरोपी दिनेश ने पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), भतीजी (4) को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरा गांव दहशत में है।

पुलिस बल तैनात

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक बोदल कछार आदिवासी बाहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव में एक तरफ है। यहां बसाहट कम है। आरोपी की शादी 21 मई को हुई थी। आरोपी मानसिक विक्षिप्त था। परिवार के 8 सदस्यों को मारने के बाद आरोपी अपने ताऊ के घर भी गया था। आरोपी के ताऊ का घर उसके घर से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। उसने 10 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार किया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े पर लगी। इतने में उसकी दादी आ गई और शोर मचाने लगी। तब आरोपी वहां से भाग निकला।

पेड़ पर लटका मिला आरोपी का शव

आरोपी को तलाशने पुलिस जंगल के रास्तों में पहुंच गई। सर्चिंग के दौरान पुलिस को 1500 मीटर दूर आरोपी का शव एक पेड़ से लटका मिला। बच्चे को तामिया से इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच कर रही है।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया था कि दिनेश के घर वालों को आवाज लगा रहे हैं। लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं है। शायद दिनेश ने सभी को मार दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों से ही पता चल सका है कि आरोपी दिनेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में इलाज भी चल रहा था। पुलिस को 29 मई को तड़के 3 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घर में शव पड़े हुए हैं। फॉरेंसिक जांच चल रही है।

पत्रिका.कॉम पर ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है...