2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhindwara Mass Murder: युवक ने भाई-बहन, भाभी, भतीजा-भतीजी, माता-पिता और पत्नी की हत्या कर दी, 7 दिन पहले ही हुई थी शादी

MP Murder Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आदिवासी परिवार के बेटे ने की अपने ही परिवार के 8 लोगों की हत्या, खुद भी फांसी पर झूल गया...मामले में एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 May 2024, 3:44 PM IST

MP Mass Murder

Chhindwara Murder: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार 29 मई को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे ने अपने ही परिवार के 8 लोगों पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने परिवार के एक-एक सदस्य को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। दिल दहला देने वाली इस घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में माता-पिता, भाई, भाभी, बहन, मासूम भतीजा, भतीजी और आरोपी की पत्नी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक की सप्ताह भर पहले 21 मई को ही शादी हुई थी। घर में उत्सवी माहौल अभी थमा भी नहीं था कि इस वारदात से हर कोई सन्न रह गया।

छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में बुधवार को सुबह एक आदिवासी परिवार में ये सनसनीखेज वारदात हुई है। जिस बेटे की पिछले सप्ताह ही शादी हुई है, उसी ने कुल्हाड़ी परिवार के एक-एक करके 8 सदस्यों को मार डाला। इसके बाद आरोपी अपने ताऊ के घर भी पहुंच गया और वहां भी 10 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार किया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। हालांकि बच्चा सुरक्षित है और उसका इलाज किया जा रहा है। बाद में आरोपी का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला।

ये भी पढ़ें : MP News : एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या कर आरोपी ने खुद लगाई फांसी


मानसिक बीमार था युवक

जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी परिवार के 26 वर्षीय दिनेश उर्फ भूरा सरयाम मानसिक रूप से बीमार था। दिनेश की शादी एक हफ्ते पहले ही हुई थी। मंगलवार और बुधवार की रात 3 बजे किसी बात को लेकर दिनेश ने अपने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अपने माता-पिता, भाई, भाभी, बहन, भतीजा, भतीजी, पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दिनेश ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस, पूरा गांव सील

माहुलझिर पुलिस थाना क्षेत्र की पुलिस गांव में डेरा डाले हुए हैं। पूरे गांव को सील कर जांच की जा रही है। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी गांव में मौजूद है। फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है।

8 लोगों की हत्या कर पहुंचा ताऊ के घर

आरोपी अपने परिवार के 8 लोगों की हत्या करने के बाद ताऊ के घर भी पहुंच गया। यहां 10 साल के बच्चे पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े में लगी। लेकिन, इतनी ही देर में उसकी दादी ने शोर मचा दिया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिनेश ने पहले पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), भतीजी (4) ने कुल्हाड़ी से हत्या की, इसके बाद खुद भी फांसी पर लटका मिला। इस घटना में 9 लोगों की मौत हुई है।

गांव सील, पुलिस बल तैनात

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक बोदल कछार आदिवासी बाहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव में एक तरफ है। यहां बसाहट कम है। आरोपी की शादी 21 मई को हुई थी। आरोपी मानसिक विक्षिप्त था। परिवार के 8 सदस्यों को मारने के बाद आरोपी अपने ताऊ के घर भी गया था। आरोपी के ताऊ का घर उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर है। उसने 10 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार किया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े पर लगी। इतने में उसकी दादी आ गई और शोर मचाने लगी। तब आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी को तलाशने पुलिस जंगल के रास्तों में पहुंच गई। सर्चिंग के दौरान पुलिस को 1500 मीटर दूर आरोपी का शव एक पेड़ से लटका मिला। बच्चे को तामिया से इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच कर रही है।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया था कि दिनेश के घर वालों को आवाज लगा रहे हैं। लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं है। शायद दिनेश ने सभी को मार दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों से ही पता चल सका है कि आरोपी दिनेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में इलाज भी चल रहा था। पुलिस को 29 मई को तड़के 3 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घर में शव पड़े हुए हैं। फॉरेंसिक जांच शुरू हो चुकी है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटना को ह्रदय विदारक बताते हुए दुख जताया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि घटना बड़ी दुखद है और झकझोरने वाली है। एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। मामले में गहनता से जांच कराई जाएगी।