27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा
नशा करने के बाद दोनों लोगों में मारपीट, शिवा की मौत
Play video

नशा करने के बाद दोनों लोगों में मारपीट, शिवा की मौत

हत्या का अपराध दर्ज
Google source verification

पांढुर्ना. जूना पांढुर्ना में शराब पीने के बाद दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवा संतराम मर्सकोल्हे (40) निवासी नांदनवाड़ी जूना पांढुर्ना स्थित मोहन कोल्हे के खेत में परिवार के साथ रहता था। पत्नी संगीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पड़ोस के खेत मालिक खुशाल वघाले निवासी खारी वार्ड के साथ गुरुवार शाम को शराब पीने गया था।


शाम लगभग 7 बजे दोनों नशे में थे। खुशाल विवाद करते हुए शिवा के खेत पहुंचा था। खेत में परिवार के सामने लकड़ी से मारपीट करता रहा। बाद में उसे बेसुध छोडक़र चला गया। परिवार वाले डर के कारण अंदर जाकर सो गए थे। सुबह देखा तो शिवा की सांसे नहीं चल रही थी। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।