4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुविधा अनुसार बदल लेते है यहां हड़ताल का समय,

11 बजे की टीएल की बैठक सुबह ९ से साढ़े दस बजे के बीच हुई, हड़ताल कर रहे कर्मचारी भी हुए शामिल
2 min read
Google source verification
nigam news

सुविधा अनुसार बदल लेते है यहां हड़ताल का समय,

छिंदवाड़ा. तीसरे दिन चल रही हड़ताल से पता चला कि नगर निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का समय साढ़े दस से साढ़े पांच तक का ही है। इसके बाद व पहले वे निगम का काम काज कर सकते हैं। दरअसल पिछले दिनों निगम आयुक्त ने समय-सीमा की बैठक के आदेश जारी किए थे। बैठक शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे से होनी थी। हड़ताल में शामिल होते हुए भी निगम की टीएल की बैठक में शामिल होने के असमंजस में नगर निगम कर्मचारी संघ क ी जिला इकाई द्वारा प्रांताध्यक्ष से बात की गई। जिलाध्यक्ष अनंत कुमार धुर्वे ने बताया कि उनके निर्देश पर निगम आयुक्त से 9 बजे बैठक आयोजित करने का निवेदन किया गया और बैठक 9 बजे शुरू होकर साढ़े दस तक समाप्त हो भी गई। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। बता दें कि योजना कार्यालय समेत निगम कार्यालय में संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है और रेग्युलर कर्मचारी कार्यालय में हस्ताक्षर करने के बाद निगम के बाहर तम्बू गाड़ कर हड़ताल में जुट जाते हैं। शुक्रवार को निगम कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन की बुद्धि ठीक करने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ भी किया।

राजस्व एवं पेयजल विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोक अदालत में भी होंगे शामिल
लोक अदालत में नगर निगम द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर के मामले शामिल किए गए हैं। जिसके लिए न्यायालय परिसर में अलग से खंडपीठ लगाई जाएगी। इस खंडपीठ में निगम द्वारा भी 48 वार्डोँ के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए है। हड़ताल के बाद भी राजस्व एवं पेयजल विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोक अदालत में शामिल होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार धुर्वे ने बताया कि हड़ताल के पूर्व लोक अदालत के लिए प्रकरणों को नोटिस जारी हो चुके थे। हड़ताल के कारण लोक अदालत में कोई व्यवधान नहीं हो इसलिए सभी कर्मचारी लोक अदालत के मामलों के निपटान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।