5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रावण मास में यहां हो रहे बाबा महाकाल के दर्शन

बसंत कॉलोनी स्थित मंदिर में बनाई गई विशेष झांकी
less than 1 minute read
Google source verification
Darshan of Baba Mahakal in Shravan month

Darshan of Baba Mahakal in Shravan month

छिंदवाड़ा. श्रावण के महीने में शिवालयों में भक्तिमय वातवरण चल रहा है। महादेव का अभिषेक हो रहा है तो आकर्षक झांकियां भी सजाईं जा रहीं हैं। शिवजी का शृंगार किया जा रहा है।
बसंत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी श्रावण मास के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। समिति ने शिव मंदिर में महाकाल की मनोहारी झांकी बनाई है। इनके दर्शन भक्त रोज कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार को झांकी का शृृंगार बदला जाता है और विभिन्न स्वरूपों में महाकाल बाबा के दर्शन का लाभ भक्तजनों को मिला रहा है।
सोमवार को रात आठ बजे बाबा महाकाल कॉलोनी में भ्रमण पर भी निकलते हैं। यहां पहली बार श्रावण के महीने में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। सभी कॉलोनीवासी इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं।

शिक्षक कॉलोनी में भगवान शिव का महाभिषेक...

सावन के माह में चारों ओर भगवान शिव की आराधना के साथ ही बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भगवान भोले के महाभिषेक के कार्यक्रम हो रहे हंै। इसी क्रम में मंगलवार को शिक्षक कॉलोनी गली नंबर-चार में भगवान का महाभिषेक किया गया। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित थे।