5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

election results 2024: छिंदवाड़ा में नकुलनाथ पिछड़े, रतलाम में कांतिलाल भूरिया भी पीछे, आ गया पहला रूझान

election results 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के रिजल्ट आने शुरू, कुछ ही देर में साफ हो जाएगी तस्वीर, किसकी बन रही सरकार...

2 min read
Google source verification
chhindwara bjp lead

election results 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 की परीक्षा के रिजल्ट की घड़ी आ चुकी है और रूझान आने शुरू हो गए हैं। पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी मतगणना हो रही है। कुछ ही देर में तस्वीर साफ होने वाली है कि किसकी सरकार बनने वाली है और मध्यप्रदेश में किसका डंका बजने वाला है। अभी अभी रूज्ञान आया है कि छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं और भाजपा के बंटी विवेक साहू आगे चल रहे हैं।

पहले रुझान में बीजेपी की बल्ले-बल्ले

रतलाम- रतलाम लोकसभा सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है यहां रतलाम शहर विधानसभा से पहला रुझान आया है जिसमें भाजपा कीअनीता नागर सिंह चौहान को लीड मिली है। रतलाम झाबुआ सीट से जिले की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण व सैलाना विधानसभा मेँ बीजेपी प्रत्याशी अनीता नागर 5600 वोटो से आगे चल रही हैं।

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।

गुना शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे

राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह आगे

MP के चार चरणों में कुल 66.87 फीसदी मतदान


मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में हुए। सभी चरणों को मिलाकर कुल 66.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 69.37 फीसदी पुरुष मतदाता और 64.24 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं।

पहले चरण में 67.75 फीसदी मतदान


पहले चरण की बात करें तो कुल मतदान 67.75 फीसदी हुआ। इनमें 68.58 फीसदी पुरुष और 66.91 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान छिंदवाड़ा में दर्ज हुआ। यहां 79.83 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 81.23 फीसदी पुरुष और 78.40 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। इसके बाद बालाघाट में 73 फीसदी मतदान, मंडला में 72.84 फीसदी, जबलपुर में 61.00 प्रतिशत, शहडोल में 64.68 और सीधी में 56.50 फीसदी मतदान हुआ।

दूसरे चरण में 58.59 प्रतिशत वोटिंग


दूसरे चरण में कुल 58.59 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 61.54 फीसदी पुरुष और 55.37 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद सीट पर रहा। यहां 67.59 फीसदी मतदान हुआ। जबकि टीकमगढ़ में 60.00 फीसदी, दमोह में 56.48 फीसदी, खजुराहो में 56.97 फीसदी, सतना में 61.94 फीसदी और रीवा में 49.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

तीसरे चरण में 66.75 प्रतिशत हुआ मतदान


तीसरे चरण की बात करें तो कुल 66.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इनमें 69.70 फीसदी पुरुष और 63.53 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीसरे चरण में सबसे अधिक मतदान राजगढ़ सीट पर हुआ। यहां 76.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके साथ ही विदिशा में 74.48 प्रतिशत, बैतूल में 73.53 फीसदी, गुना में 72.43 फीसदी मतदान हुआ। इनके अलावा मुरैना में 58.97 फीसदी मतदान। भिंड में 54.93 प्रतिशत मतदान। ग्वालियर में 62.13 फीसदी मतदान। सागर में 65.75 प्रतिशत, भोपाल में 64.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चौथे चरण में 72.05 फीसदी वोटिंग


चौथे और अंतिम चरण में 72.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जिनमें 75.10 फीसदी पुरुष और 68.96 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी चरण में सबसे अधिक वोटिंग खरगोन में दर्ज हुई। यहां 76.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही देवास में 75.48 प्रतिशत, उज्जैन में 73.83 प्रतिशत, मंदसौर में 75.27 प्रतिशत वोटिंग हुई। रतलाम में 72.94 प्रतिशत, धार में 72.76 प्रतिशत, इंदौर में 61.67 फीसदी मतदान हुआ। जबकि खंडवा में 71.52 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।