4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा की मंडी में भीषण आग, लाखों रुपए की सब्जी जलकर राख

fire in chhindwara: गुरैया थोक फल एवं सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह अचानक लगी आग से सब्जी ढोने वाला ऑटो एवं सब्जी रखने वाले कैरेट जल गए।

less than 1 minute read
Google source verification
fire in chhindwara

fire in chhindwara: छिंदवाड़ा शहर की गुरैया सब्जी मंडी में खड़ी एक पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई। शुक्रवार सुबह 5 बजे लगी इस आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग की लपटें से निकलने वाला धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सब्जी मंडी में रखी कई कैरेट सब्जी नष्ट हो गई। पिकअप वाहन भी बुरी तरह से जल गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गुरैया थोक फल एवं सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह अचानक लगी आग से सब्जी ढोने वाला ऑटो एवं सब्जी रखने वाले कैरेट जल गए। स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह 5 बजे किसान शेड में रखे हुए ऑटो एवं सब्जी कैरेट में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग़ ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जाता है।

जानकारी लगने पर दमकल विभाग को फोन किया गया। दमकल विभाग के कई वाहनों ने आकर करीब 1 घंटे की मशक्कत से में आग बुझा सके। बताया जाता है कि आग लगने के कारण सब्जी व्यापारी का लाखों रुपए का निकसान हो गया।

सीएसपी अजय राणा के मुताबिक घटना सुबह 5 बजे की है। आग की सूचना पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड का अमला पहुंच गया था और आग पर काबू पा लिया।