
Petrol-diesel prices: पेट्रोल के दाम फिर चढ़े, डीजल के स्थिर
छिंदवाड़ा. आम जनता पर महंगाई कहर बनकर टूट पड़ी है। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से व्यापार, नौकरी लगभग ठप है। लोग किसी तरह से फिर से उठ खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल, गैस, राशन एवं किराना सामग्री के दाम में हो रहे मनमानी वृद्धि से परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। विगत एक साल से रसाई गैस की कीमत में डेढ़ सौ रुपए से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। डीजल-पेट्रोल के दाम में बेतहासा वृद्धि हो रही है। ऐसे में ऑटो, बस के किराए में भी वृद्धि हो गई है। राशन सामग्री के दाम सुनकर लोगों की संास फूल रही है। महंगाई की वजह से लोगों का बजट भी बिगड़ चुका है। सरकार हमें कोरोना महामारी से मुक्त करने के लिए मुफ्त में टीका लगवा रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसका दाम पेट्रोल-डीजल एवं घरेलु सामानों के दाम बढ़ाकर निकाल रही है। यह कहना है शहर के आम जनता का। पत्रिका चर्चा में उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।
इनका कहना है..
कोरोना महामारी सेलॉकडाउन में सभी के घर का बिजट बिगड़ गया है। ऐसे में महंगाई और परेशानी खड़ी कर रही है।
नीता साहनी, गृहिणी
-----------------------
सरकार को आम आदमी के बारे में सोचना चाहिए। पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढऩे से हर तरफ असर पड़ रहा है।
संतोषी गजभिए, गृहिणी
-------------------------
सरकार सभी लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगवा रही है, लेकिन दूसरी तरफ महंगाई बढ़ा रही है।
रागिनी पाटकर, गृहिणी
-------------------
वैक्सीन की कीमत सरकार पेट्रोल-डीजल, गैस एवं घरेलु सामानों के दाम बढ़ाकर एडजस्ट कर रही है।
मृदुल सोनी, युवा
----------------------------------
व्यापारी हो या नौकरीपेशा सबकी आमदनी कम हो गई है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई में बेतहासा वृद्धि हो रही है।
अर्पणा, युवा
----------------------------
सरकार को यह बात सोचनी चाहिए कि आम आदमी बढ़ती महंगाई में कैसे परिवार का भरन पोषण करेगा।
केशव विश्वकर्मा, युवा
Published on:
06 Jul 2021 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
