5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jayanti: महावीर स्वामी के उपदेशों को जीवन में उतारने की जरूरत, मनाया जा रहा महोत्सव

यह समय रहन-सहन को लेकर उनकी बातों पर गौर करने का है।

2 min read
Google source verification
Jayanti: महावीर स्वामी के उपदेशों को जीवन में उतारने की जरूरत, मनाया जा रहा महोत्सव

Jayanti: महावीर स्वामी के उपदेशों को जीवन में उतारने की जरूरत, मनाया जा रहा महोत्सव


छिंदवाड़ा. श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव आज घर-घर मनाया जा रहा है। बेहतर जीवन जीने के लिए भगवान महावीर स्वामी ने छह सूत्र दिए थे, जिन्हें सारी दुनिया मानती है। छिंदवाड़ा के श्रावक-श्राविकाएं इन छह सूत्रों का बखुबी पालन करते दिखते हैं। छिंदवाड़ा का सकल समाज जियो और जीने दो के सिद्धांतों को अपना कर विश्व शांति के लिए कार्य करते हुए सर्वोदय अहिंसा के मार्ग पर अग्रसर है। विद्वानों के अनुसार इस कठिन समय में हमें भगवान महावीर के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है और उनके सबसे बड़े मंत्र जियो और जीने दो को जिंदगी में उतारने की जरूरत है। यह समय रहन-सहन को लेकर उनकी बातों पर गौर करने का है। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2619 वीं जयंती पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, मानस योग बन रहा है जो जैन धर्म मानने वालों के लिए परम सुखदाई रहेगा। श्री दिगंबर सकल जैन महासभा के महामंत्री पंकज पाटनी एवं सुजीत जैन ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सभी साधर्मी भगवान का जन्मकल्याणक अपने-अपने घरों में ही मनाएंगे। कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। पदाधिकारियों ने सामाजिक बंधूओं से आव्हान किया है किआपके पास ध्वजा हो तो अपने घर पर लगाएं, सुबह भगवान महावीर का पूजन पाठ, आरती, भक्ति अपने परिवार के साथ घर पर करें। सुबह-शाम अपने घर के सामने पांच दीपक जलाएं। कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए जिनालयों और चैत्यालयों में महावीर भगवान का पूजन होगा। शाम 7.30 बजे से अपने-अपने निवास स्थान पर भगवान महावीर के चित्र अथवा जिनवाणी जी विराजमान करके 30 मिनट का णमोकार मंत्र का जाप कोरोना संकट निवारण और विश्व शान्ति की भावना से किया जाएगा। इसके पश्चात घरों में आरती की जाएगी।


सर्वोदय अहिंसा के मार्ग पर अग्रसर समाज
छिंदवाड़ा में सकल जैन समाज सर्वोदय अहिंसा के मार्ग पर अग्रसर है। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे सर्वोदय अहिंसा अभियान की हर तरफ सराहना की जाती है। जीव रक्षा के लिए श्री बाहुवली जीव रक्षा संस्थान मेघा सिवनी अपने आप में अलग साथ रखता है। स्वास्थ सेवाओं के लिए श्री पुष्पदंत औषधालय गोलगंज एवं श्री तारण तरण औषधालय छोटी बाजार में निशुल्क मानव सेवा की जाती है। वहीं युवाओं की भजन मंडली देश विदेश में जाकर जिन शासन की मंगल प्रभावना करते हुए धर्म नगरी छिंदवाड़ा का गौरव बढ़ाती है। धर्म नगरी छिंदवाड़ा में 11 दिगम्बर जिनालय एवं चैत्यालयों के साथ 2 श्वेतांबर जैन मंदिर है। सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व, अष्टान्हिका महापर्व सहित विभिन्न महोत्सव भक्तिभाव पूर्वक मनाकर सामाजिक एकता की मिसाल दी जाती है। वहीं तारण समाज छिंदवाड़ा एवं सिवनी द्वारा श्रीमद जिन तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज की जन्म जयंती का सुंदर आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सकल समाज के सभी घटकों, युवा संघटनों, महिला मंडलों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए युवाओं, बालिकाओं सहित नई पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करने के मुख्य उद्देश्य से पाठशाला, शिक्षण शिविरों का संचालन के साथ स्वास्थ शिविरों का विशेष आयोजन किया जाता है। कोरोना काल में समाज के चिकित्सक, स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से छिंदवाड़ा की सेवा में लगे हुए हैं।