11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बकरी के साथ गाय के बछड़े का किया शिकार, सामने आया वीडियो

- रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ- गाय के बछड़े और बकरी का किया शिकार- सामने आया तेंदुए के शिकार का वीडियो- लोगों में दहशत का माहौल

less than 1 minute read
Google source verification
Leoperd hunting news

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बकरी के साथ गाय के बछड़े का किया शिकार, सामने आया वीडियो

मध्य प्रदेश में वन्य प्राणी लगातार जंगलों को छोड़कर रिहायशी इलाकों की तरफ दस्तक देते रहते हैं। टाइगर के साथ साथ तेंदुआ स्टेट के नाम से मशहूर एमपी में इन दिनों तेंदुओं को मूवमेंट रिहायशी इलाकों में अधिक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से अलग हुए पांढुर्णा जिले के रिहायशी इलाके में तेंदुए की गतिविधि सामने आई है।

पांढुर्णा जिले के रिहायशी इलाके में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। यहां तेंदुए ने गाय की एक बछड़े के साथ साथ एक बकरी का शिकार भी किया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई है। साथ ही टीम ने इलाके के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 5 हजार


सामने आया तेंदुए के शिकार का वीडियो

जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना पांढुर्णा जिले के बूचनखापा ग्राम पंचायत अंतर्गत बालापुर गांव की है। यहां तेंदुए ने किसान परसराम पराड़कर की गाय के बछड़े का शिकार किया है। इसी तरह किसान भाऊराव हिंगवे के खेत में घुसकर एक बकरी का भी शिकार किया है। सामने आई वीडियो में तेंदुआ बछड़े को मुंह से दबाकर खींचता हुआ ले जाता कैद हुआ है। सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना शुरु कर दिया है, लेकिन अबतक क्षेत्र में कहीं भी तेंदुआ नहीं मिल सका है। फिलहाल, वन विभाग की टीम तेंदुए की खोजबीन में जुटी हुई है।