
chhindwara lok sabha seat : पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी के बीच भी छिंदवाड़ा में कमल नहीं खिला था लिहाजा इस बार भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस छिंदवाड़ा पर ही और यही वजह है कि छिंदवाड़ा में लगातार बीजेपी तूफानी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। लगातार भाजपा के दिग्गज नेता सभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सीएम व विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे और आंधी तूफान के बीच कांग्रेस पर जमकर बरसे।
आंधी तूफान के बीच बरसे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छिंदवाड़ा के चावलपानी गांव में सभा करने के लिए पहुंचे। सभा से पहले ही आंधी तूफान शुरू हो गया। सभा के लिए लगाया गया तंबू उखड़ गया और बारिश होने लगी। बिजली गुल हो गई लेकिन इसके बावजूद शिवराज ने चुनावी सभा को संबोधित किया। आंधी तूफान और बारिश के बीच बीच शिवराज सिंह चौहान ने टॉर्च की रोशनी में कांग्रेस और नकुलनाथ पर जमकर बरसे। शिवराज ने कहा कि हम आंधी में भी आते हैं, तूफान में भी आते हैं, क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी हैं, जो जनता से प्यार करती है।
टॉर्च की रोशनी में सभा को संबोधित करते हुए बारिश के बीच शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस, राहुल गांधी और नकुलनाथ पर जमकर बरसे। शिवराज ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल आए थे वहां उनका चॉपर नहीं उड़ा तो बोले फ्यूल खत्म हो गया। अरे कांग्रेस का ही फ्यूल खत्म हो गया है तो तो राहुल के हेलीकॉप्टर में कहां से फ्यूल आएगा।
Published on:
09 Apr 2024 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
