1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता के सामने सांप का खेल पड़ गया भारी,जान देकर चुकाई कीमत

सर्प दंश से सर्प मित्र को गंवानी पड़ी जान, स्नेक रेस्क्यू का आखिरी वीडियो वायरल

2 min read
Google source verification
snake.png

छिंदवाड़ा. जिले के न्यूटन चिखली के सर्पमित्र को आम जनता के सामने सर्प का खेल दिखाना भारी पड़ गया। जब सर्प ने उसे डंस लिया। उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार न्यूटन का सर्पमित्र संतलाल पिता बंजारी ने स्थानीय पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार को एक सर्प को पकड़ा था और उसे डिब्बे में बंद कर बस स्टैंड ले आया।

बताया जा रहा है कि संतराम ने सर्प पकड़ने का काम 2 साल ही शुरू किया था। पेशें से वह मजदूर था। आसपास के गांव में जब भी सांप निकलता तो लोग उसे पकड़ने के लिये संतराम को बुलाते थे। पिछले साल भी संतराम को एक सांप ने डस लिया था तब उनको बचा लिया गया था।

Must See: महिला DSP का बाथरूम में नहाते वक्त सिपाही ने बनाया वीडियो

इस दौरान कुछ लोगों ने उसे सर्प का खेल दिखाने को कहा तो उसने सर्प को डिब्बे से निकाला और उसके फन को छेड़ा। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर हालत में उसे छिंदवाड़ा रैफर किया गया। जिला अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले ऐसा ही हादसा उमरानाला के सर्प मित्र के साथ हुआ था।

Must See: बीच बाजार ड्रामा, युवती ने मनचले की चप्पल से की पिटाई

सर्पमित्र के द्वारा सांप के रेस्क्यू का यह आखिरी वीडियो है। इसमें साफतौर पर सांप को पकड़ने में लापरवाही दिखाई दे रही है। इसी रेस्क्यू में बीच संतराम को सांप ने काट लिया और उसे पता भी नहीं चला आखिर में वह बेहोश हो गया लोगों को जब समझ में आया तब भागे भागे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Must See: सोयाबीन तुलाई में बेईमानी करने पर व्यापारी की जमकर ठुकाई