
Monsoon: Kanhargaon Dam at 90 due to one week of rain
छिंदवाड़ा/ अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े की बारिश से कन्हरगांव डैम 90 फीसदी भर गया है तो वहीं छोटे 50 जलाशय भी लबालब हो गए हैं। इसके साथ ही जिले के 137 जलाशयों का जल भराव 72.74 प्रतिशत पहुंच गया है। अब रबी सीजन की फसलों में किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।
जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 137 जलाशयों की क्षमता 226.99 एमसीएम में से 165.11 एमसीएम पानी संग्रहित हुआ है। अभी सितम्बर माह की बारिश शेष है। लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा तो डैम में जलभराव शत प्रतिशत भी पहुंच सकता है।
ये जलाशय भरे
शत प्रतिशत
पठराखोकर, तिवड़ाकामथ, नारंगी, पांढरीखापा, बरगोना, उमरिया दलाल, सारोठ, बगदरी, टुंडवारा, लोहारा, सिंगोड़ी, सिताझिर, रामपुरी, अंबाखापा, सटकीनाला, बंधान, डोंगरगांव, गुमतरा, कुड्डमनाला, पाथरी, सिलोटा, भाजीपानी, चांगोबा, गूजरखेड़ी, मांडवी, मोही, पेंडोनी, राजडोंगरी, रिंगनखापा, सिवनी, उत्तमडेरा, जुनेवानी, बंगाई,बिलावरकलां, देवगांव, हरसदिवानी, कांगला, कारीडोंगरी, मानेगांव, मोदेढाना, मोहलीमाता, तामिया, हरनभटा, खामीबादला, रीछननाला, तवा, भुमका, बंधानी और केकड़ा जलाशय शामिल है।
कन्हरगांव: 713.35 मीटर
छिंदवाड़ा शहर की जल आपूर्ति से जुड़ा कन्हरगांव डैम का जल स्तर 713.35 मीटर पर पहुंच गया है। यह अपने अधिकतम स्तर 713.80 मीटर से मात्र 45 सेमी शेष रह गया है। इस जलाशय के भराव से शहर की सालभर पेयजल की चिंता दूर हुई है वहीं किसानों को भी रबी सीजन में पानी मिलने का रास्ता साफ हुआ है।
माचागोरा: 624.39 मीटर
माचागोरा बांध का जल स्तर बुधवार को 624.39 मीटर पर केन्द्रित रहा। जल संसाधन विभाग द्वारा 624.30 मीटर पर लेवल मेंटनेन करने के लिए 60 सेमी का एक गेट खोल दिया गया। फिलहाल बारिश बंद होने से डैम में पानी की आवक कम हो गई है।
Published on:
27 Aug 2020 05:49 pm
