22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस शहर में मनेगी नागों की भव्य दिवाली, शुरु हो गई तैयारियां

nag diwali दिवाली और देव दिवाली के बाद एमपी में अब नाग दिवाली मनाई जाएगी। प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग दीपावली मनाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
nag diwali

nag diwali

दिवाली और देव दिवाली के बाद एमपी में अब नाग दिवाली मनाई जाएगी। प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग दीपावली मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। नाग दिवाली पर जहां नागों की पूजा होती है वहीं दिए भी जलाए जाते हैं। प्रदेशभर में केवल छिंदवाड़ा में ही नाग दिवाली मनाई जाती है। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

छिंदवाड़ा में 30 साल से नाग दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। पंचमी तिथि पर विवेकानंद कॉलोनी के संत गजानन मंदिर में इस दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।मंदिर परिसर में नाग देवता की आकृति उकेर कर उसके आसपास दिए जलाकर रखे जाते हैं। नाग दिवाली पर विशेष रूप से नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है।

यह भी पढ़ें: Salary Hike – एमपी में वेतन वृद्धि पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 17 सौ से 25 सौ रुपए तक का होगा लाभ

श्रद्धालु बताते हैं कि नाग दीपावली पर संतान सुख और वंशवृद्धि के लिए नाग देवता का पूजन करते हैं। संत गजानन गुणगान मंडल के संजय औरंगाबादकर, रजनीकांत वाजपेयी, सुभाष स्मार्त, श्रुति सांइखेडकर, किशोर तातेकर, कृष्णा मंगरूलकर, सुधीर सांईखेडकर, वर्षा पाठक ने बताया कि इस मौके पर मंदिर को दीपमालाओं से सजाया जाता है। मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाती है।

गजानन गुणगान मंडल के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग दीपावली मनाई जाती है जोकि इस बार 6 दिसंबर को मनाई जाएगी। विवेकानंद कॉलोनी स्थित शिव गजानन मंदिर में यह दिन दिव्यता भरा रहेगा। संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा मंदिर के मूर्ति स्थापना दिवस पर नाग दीपावली के अवसर पर 6 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार से देवी देवताओं का अभिषेक किया जाएगा। भक्त यहां दीप दान कर पुण्यार्जन करेंगे।