12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में भी महफूज नहीं बेटियां ! आंगन में खेल रही मासूम को उठाकर ले गया बदमाश की हैवानियत

घर के आंगन में खेल रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने की हैवानियत..पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
chhindwara.jpg

छिंदवाड़ा. क्या मासूम बेटियां घर में भी महफूज नहीं हैं? ये सवाल एक बार फिर छिंदवाड़ा की घटना के बाद उठ रहा है। छिंदवाड़ा में एक 10 साल की बच्ची को घर के आंगन से उठाकर ले गए बदमाश ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। आरोपी युवक बच्ची के पड़ोस में ही रहता था और जिस वक्त उसने दरिंदगी की इस वारदात को अंजाम दिया तब बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे। माता-पिता काम से लौटे तो मासूम बच्ची ने उन्हें अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंचे।


घर में भी महफूज नहीं बेटियां ?
घटना छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां 10 साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाले हैवान युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी और उसके माता-पिता जो कि मजदूरी करते हैं काम पर गए हुए थे। बच्ची को घर में अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले 35 साल के युवक की बच्ची पर नीयत बिगड़ गई और उसने बच्ची का अपहरण कर लिया। आरोपी बच्ची को अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें- बेटी की सौतन को बदनाम करने पिता-भाई ने किया ऐसा काम की जानकर रह जाएंगे हैरान

आरोपी दरिंदा गिरफ्तार
मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी दरिंदा युवक उसे वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और जब माता-पिता काम से वापस आए तो उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बच्ची के साथ हुई हैवानियत का पता चलते ही माता-पिता बच्ची को लेकर देहात थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम अनिल गोहिया है जिसने बच्ची व उसके परिजन को धमकाने की कोशिश भी की।

देखें वीडियो- मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए मंत्री बने