
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के पांढुर्णा विधानसभा के कौड़िया और पाठई ग्राम पहुंचे। सीएम मोहन यादव ने यहां जनसभा को संबोधित किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी जानीं। सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है और कहा है कि जनता को अपने काम के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है। सरकारी कर्मचारी खुद जनता तक आएंगे और उनके काम करेंगे।
लाडली बहना योजना को लेकर कही बड़ी बात
पांढुर्ना पहुंचे सीएम मोहन यादव से मीडिया ने लाडली बहना योजना को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ साफ लफ्जों में कहा कि सभी योजनाएं चलती रहेंगी और किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। वहीं इस दौरान जब उनसे लाउडस्पीकर वाले बयान पर कमलनाथ की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो सीएम मोहन यादव ने कहा कि कोई क्या कहता है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर निर्णय दिया है तो इसमें गलत क्या है।
जनसभा में बोले- प्रदेश में नया सिस्टम बनाएंगे
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में नया सिस्टम बनाया जाएगा। नए सिस्टम में अधिकारियों को जनता के काम करने पड़ेंगे और जो अधिकारी ऐसा नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। अब वो वक्त गया कि जनता पटवारियों के चक्कर काटती रहती थी अब आवेदन करने के बाद पटवारी को खुद ही नामांतरण करना होगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि पांढुर्णा सबसे नया और छोटा जिला है, इसलिए यहां समस्याओं को समझने के लिए जनता के बीच आया हूं।
Published on:
19 Dec 2023 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
