4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ATM मशीन तोड़कर चुरा रहे थे रुपये, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचकर किया ये हाल

ATM से चुरा रहे थे रुपये, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा।

less than 1 minute read
Google source verification
News

ATM मशीन तोड़कर चुरा रहे थे रुपये, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचकर किया ये हाल

छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिन के उजाले में ही एटीएम मशीन में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। पकड़े गए तीनों चोर शहर के परासिया रोड पर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों चोरों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। ये पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल, पुलिस ने तीनों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश के इस शहर को केबल कार की सौगात, ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिये सीएम शिवराज ने दी सहमति

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

लोगों की जागरुकता से बड़ी वारदात टली

शहर के परासिया रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन में तीन चोर बुधवार की दोपहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से जा घुसे। उन्होंने एटीएम मशीन को काटने की तैयारी शुरु कर दी थी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को तीनों संदिग्ध युवकों द्वारा मशीन की चोरी छुपे तोड़फोड़ करते देखा और तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी।

पढ़ें ये खास खबर- राजस्थान के बाद एमपी में भी बढ़ रहा बर्ड फ्लू का खतरा, यहां भी मर रहे कई कौवे और कबूतर, जांच टीम अलर्ट


आरोपियों से पूछताछ जारी

जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और घेराबंदी को तीनों चोरों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, चोरों का ये गिरोह इससे पहले भी एटीएम मशीनों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है।