27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के बाद एमपी में भी बढ़ रहा बर्ड फ्लू का खतरा, यहां भी मर रहे कई कौवे और कबूतर, जांच टीम अलर्ट

दतिया में मृत मिले कौवे और कबूतर, पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने लिए सेंपल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jan 2021, 6:41 PM IST

news

राजस्थान के बाद एमपी में भी बढ़ रहा बर्ड फ्लू का खतरा, यहां भी मर रहे कई कौवे और कबूतर, जांच टीम अलर्ट

दतिया। मध्य प्रदेश में राजस्थान से कौवों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद मध्य प्रदेश में भी कौवे और कबूतरों के मरने के कई जिलों से मामले सामने आने लगे हैं। बर्ड फ्ललू की सतर्कता के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच, बुधवार को दतिया के कई इलाकों में कौवे, कोयल और कबूतर मृत पाए गए हैं, जिसके बाद शहर के लोग दहशत में हैं।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश के इस शहर को केबल कार की सौगात, ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिये सीएम शिवराज ने दी सहमति

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

सूचना मिलते ही मोआयने के लिये पहुंची टीम

बुधवार को शहर की नई हाउसिंग बोर्ड कर्ण कुंज कालोनी में कौवा मृत मिला है। कौवे मृत अवस्था मे कालोनी में एक मकान के बाहर पेड़ के नीचे पड़े दिखे तो कुछ लोगों ने प्रशासन एवं बेटनरी विभाग को इस संबंध में सूचना दी। सूचना मिलते ही दोपहर को बेटनरी विभाग के डॉ.बी.के श्रीवास्तव और डॉ.रमा गर्ग ने तत्काल रेपिड एक्शन टीम का गठन किया और तीन सदस्यों को पीपीई किट पहनाकर पूरी टीम घटनास्थल नई हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची।

पढ़ें ये खास खबर- पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए दी जाती है ये दवा, धड़ल्ले से चल रहा है प्रतिबंधित दवा का अवैध कारोबार


आसपास के इलाके में भी की गई सर्चिंग

बेटनरी विभाग की टीम ने कालोनी में मृत कौवे के शव को सावधानी पूर्वक अपने कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची टीम ने कालोनी में अन्य जगह भी जांच पड़ताल की, ताकि पता लगाया जा सके कि, कहीं ओर भी तो कौवे नहीं मरे। हालांकि, जांच टीम को और स्थानों पर कोई मृत कौवा या अन्य पक्षी नहीं मिला।


पीजी कॉलेज परिसर में भी 3 कबूतरों के मृत पाए जाने की पुष्टि

हालांकि, बुधवार की सुबह शहर के कई इलाकों में लोग कौवे और कबूतरों के मरने की चर्चा कर रहे थे। बेटनरी टीम के सदस्य डॉ.बी.के श्रीवास्तव ने बताया कि, कौवे के शव को भौपाल हाई सिक्योरिटी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही कौवे की मोत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। हालांकि, शहर के ही पीजी कॉलेज परिसर में भी तीन कबूतरों के मृत पाए जाने की पुष्टि हुई है।