6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टू-स्टार रैंकिंग के लिए ये शहर तैयार

एमआईसी में प्रस्ताव पास होने के बाद दस्तावेज भेजने की तैयारी में जुटा निगम
2 min read
Google source verification
Annual Income of Registration Department

Annual Income of Registration Department


छिंदवाड़ा.नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल द्वारा टू-स्टार स्वच्छता रैंकिंग का प्रस्ताव पास करने के बाद शहर परीक्षा देने को तैयार हो गया है। निगम अधिकारी स्वच्छता संसाधन और सुविधाओं के अंतिम दस्तावेज तैयार करने में जुट गए हैं। इस माह के अंत तक ये भोपाल और दिल्ली भेज दिए जाएंगे। उसके बाद राज्य सरकार की स्वच्छता टीम आकर प्रारंभिक दस्तावेज और मैदानी पड़ताल करेगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद आगे की राह तय होगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्टार रैंकिंग के नियम बनाए गए हैं। इनमें एक से लेकर सात तक स्वच्छता के घटक शामिल करते हुए प्रतिस्पर्धा तय की गई है। छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा अपनी स्वच्छता सुविधाओं और संसाधनों का आंकलन करते हुए टू-स्टार रैंकिंग की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पहले आम जनता से दावा-आपत्ति मांगी गई थी लेकिन किसी ने भी यह नहीं दिया। इसके बाद एमआईसी में इस प्रस्ताव को पारित किया गया। अब निगम अधिकारी स्वच्छता के अंतिम दस्तावेज तैयार करने में जुटे हैं।

....
अब कचरा मुक्त शहर का लक्ष्य
छिंदवाड़ा शहर को एक साल पूर्व खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) शहर घोषित किया जा चुका है इसलिए स्वच्छता सर्वेक्षण २०१९ में अब कचरा मुक्त शहर का लक्ष्य मिला है। निगम प्रशासन स्वच्छता मानकों के अनुसार इसके लिए तैयारी में जुट गया है। जनता के सहयोग के बिना शहर को कचरा मुक्त बनाना संभव नहीं होगा। इसके लिए हर किसी को प्रयास करने होंगे।

....
स्टार रैंकिंग के लिए हैं ये घटक
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 7 स्टार रेटिंग फ्र ेमवर्क तैयार किया गया है। स्टार रेटिंग के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण, स्त्रोत पृथक्कीकरण, सार्वजनिक, व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कूड़़दानों की पर्याप्त उपलब्धता एवं व्यवस्था, मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर और सक्रिय रूप से संचालन, थोक कचरा उत्पादकों द्वारा ऑन साइट कम्पोस्टिंग, ठोस अपषिष्ट का वैज्ञानिक निष्पादन, निर्माण एवं विध्वंस,अपशिष्ट का प्रबंधन, वैज्ञानिक लैण्डफि ल की स्थापना, यूजर चार्ज, जुर्माना, स्पाट फ ाइन एवं प्लास्टिक के क्रय, विक्रय, संग्रहण व उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित, नागरिक शिकायत एवं निवारण प्रकिया व फ ीडबैक प्रणाली को सुदृढ़ करना, डम्पिंग साइट का मिशन जीरो वेस्ट उपचार व डम्प अपशिष्ट का निवारण, बारिश से हुई गंदगी की सफ ाई व जल संरचनाओं की स्वच्छता हेतु सतत् क्रियान्वयन एवं शहरी सौंदर्यीकरण जैसे मुख्य घटकों को शामिल किया गया है।

...
टू स्टार के लिए ये हैं नियम
राज्य सरकार की अनुशंसा पर आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 3, 5 व 7 स्टार के लिए स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से सत्यापन एवं प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा 1 स्टार, 2 स्टार, व 4 स्टार के लिए थर्ड पार्टी से सत्यापन व प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी।

....
इनका कहना है..
नगर निगम की एमआईसी का प्रस्ताव पास होने के बाद शहर टू-स्टार रैंकिंग के लिए तैयार हो गया है। जल्द ही जांच टीम आकर दस्तावेज और मैदानी स्थिति का आंकलन करेगी।
-इच्छित गढ़पाले,आयुक्त नगर निगम।