5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhulelal Chalisa : यहां झूलेलाल चालीसा महोत्सव के समापन पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जानें क्या है तैयारी

धूमधाम से मनाया जा रहा झूलेलाल चालीसा महोत्सव

less than 1 minute read
Google source verification
sindhi society

sindhi society

31 को निकलेगी बहिराणा साहिब की शोभायात्रा

छिंदवाड़ा/ श्री झूलेलाल चालीसा समिति और श्री पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जा रहे झूलेलाल चालीसा का समापन समारोह की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रहीं हैं। आयोजकों ने बताया कि 22 जुलाई से शुरू हुए झूलेलाल चालीसा के दौरान कई संतों के प्रवचन सुनने का मौका संगत को मिला। अब 30 अगस्त की शाम को बहिराणा साहिब की शोभायात्रा निकलेगी, इसके बाद रात आठ बजे सतना वाले स्वामी समाणामलजी, स्वामी ठाकुरदास, स्वामी श्रीचंद की मधुर वाणी से सत्संग होगा। इसके बाद 31 अगस्त को झूलेलाल चालीसा का समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह आरती और पल्लव के बाद दोपहर को लंगर होगा। इसके बाद बहिराणा साहिब की शोभायात्रा मोहन नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से निकलेगी, जिसमें झांकियां और मशहूर बैंड शामिल होंगे। शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत होगा व प्रसाद बांटा जाएगा। यहां बता दें कि झूलेलाल मंदिर में रोजाना शाम को आरती व पल्लव के साथ ही दीपदान हो रहा है, जिसमें सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।