
Social news: इस्पात राज्य मंत्री ने वीरांगना के बारे में कही यह बात, पढ़ें पूरी खबर
छिंदवाड़ा. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने बुधवार को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रानी दुर्गावती कुशल योद्धा के साथ ही कुशल शासक एवं नवाचार करते हुए प्रजा के हित के लिए कार्य करने वाली वीरांगना थी। कुलपति डॉ. कपिल देव मिश्र ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती शौर्य, साहस एवं स्वाभिमान की मूर्ति थी। उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर से अतिरिक्त संचालक डॉ. लीला भलावी ने रानी दुर्गावती के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में पीजी कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिताभ पांडे, जिला संगठक डॉ. वाय के शर्मा के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगमोहन सिंह पूषाम, एनएसएस टीम लीडर दिनेश साहू, सहायक टीम लीडर ललित साहू, वरिष्ठ स्वयंसेवक चंचलेश, विक्की उइके एवं नीलेश ब्रम्हने सहित अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अशोक कुमार मराठे ने एवं आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्र ने किया।
गोंडवाना ने मनाया वीरांगना का बलिदान दिवस
गोंडवाना महासभा ने वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर रानी दुर्गावती चौक पर स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन कर शतरंगी झंडा फहराया गया। इसके पश्चात बड़ादेव स्थल पर पौधरोपण किया गया। गोंडवाना महासभा युवा फ्रंट के जिला अध्यक्ष कमलेश धुर्वे ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते और प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के सामाजिक या धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने के कारण कार्यक्रम सादगीपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गोंडवाना महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. प्रहलाद सिंह कुशरे, झमक सरेयाम, केवलराम परतेती, परसराम उइके, राजा धुर्वे, मुकेश उइके, राहुल कुमरे सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Published on:
25 Jun 2020 11:41 am
