5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports: सतपुड़ा टाइगर्स क्लब व बालाजी वारियर्स ने जीता मैच

इंदिरा गांधी मैदान में सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता

less than 1 minute read
Google source verification
Sports: सतपुड़ा टाइगर्स क्लब व बालाजी वारियर्स ने जीता मैच

Sports: सतपुड़ा टाइगर्स क्लब व बालाजी वारियर्स ने जीता मैच

छिंदवाड़ा. इंदिरा गांधी मैदान में आयोजित सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सतपुड़ा टाइगर्स क्लब व बालाजी कामर्शियल के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की तरफ से वंदित जोशी ने 53 रन व प्रशांत पांडे ने 49 रन बनाए। बालाजी कामर्शियल के गेंदबाज मयूर ठाकरे ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी कामर्शियल 20 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। बालाजी कामर्शियल के बल्लेबाज शुभम सहारे ने 57 रन व मयूर ठाकरे ने 26 रन बनाए। सतपुड़ा टाइगर्स के गेंदबाज अंकित राजपूत ने 3 व भीष्म चौहान, वंदित जोशी ने 2-2 विकेट लिए। मैच 26 रनों से सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच वंदित जोशी को प्रदान किया गया। मैच में अंपायर असलम खान, पवन गवाने व शुभम मंडराह रहे। दूसरा मैच शिवाजी गोल्डन क्लब व बालाजी वॉरियर्स छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी गोल्डन क्लब ने 16.2 ओवर में 10 विकेट पर 88 रन बनाए। टीम की तरफ से बबलू कुशहवाहा ने 22 रन व नितिन पवार ने 16 रन बनाए। बालाजी वॉरियर्स के गेंदबाज दर्शित बोरगांवकर, अमन ठाकरे, अनिल कोल्हे व यशवंत ने 2-2 विकेट लिए। बालाजी वारियर्स ने 5.3 ओवर में बिना विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बालाजी वारियर्स के बल्लेबाज दर्शित ने 17 गेंदों में 50 रन नाबाद व रजत कडू ने 16 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच दर्शित को प्रदान किया गया।


आज का मैच
मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से कन्हान क्लब व युटू फिटनेस क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।