11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव-टोलों में दे रहे नशे से दूर रहने का संदेश

गायत्री शक्तिपीठ सौंसर के मार्गदर्शन में गृह -गृह यज्ञ के तहत सावली टोला के ३१ घरों में यज्ञ किया गया। इमला धारपुरे , गुडिय़ा प्रजापति, विक्रम घागरे का सहयोग रहा। याज्ञिकों ने कहा यज्ञ का उद्देश्य परोपकार है। नशा उन्मूलन,हमारी भारतीय संस्कृति को जन जन तक पहुंचाना और इस संस्कृति की समृद्ध विरासत को समझाना हमारा दायित्व है।

less than 1 minute read
Google source verification
gaytri.jpg

The message of staying away from drugs giving in the villages

छिन्दवाड़ा/ सौंसर . गायत्री शक्तिपीठ सौंसर के मार्गदर्शन में गृह -गृह यज्ञ के तहत सावली टोला के ३१ घरों में यज्ञ किया गया। इमला धारपुरे , गुडिय़ा प्रजापति, विक्रम घागरे का सहयोग रहा। याज्ञिकों ने कहा यज्ञ का उद्देश्य परोपकार है। नशा उन्मूलन,हमारी भारतीय संस्कृति को जन जन तक पहुंचाना और इस संस्कृति की समृद्ध विरासत को समझाना हमारा दायित्व है। गायत्री प्रार्थना मंदिर बोरगांव से समन्वयक उमा चिपड़े, विजय वानखेड़े, मारोती ढोले, दिनेश देशमुख ने बताया की यह क्रम छोटे गांवों में निरंतर चलता रहेगा। सरपंच गणेश बावने, राजेश धारपुरे, शिवपाल विश्वकर्मा, संजय चौहान, राजकुमार साहू उपस्थित रहे। मुख्यट्रस्टी किशोर किनकर ने सभी याज्ञिक व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।राष्ट्रसंत तुकडोजी की रचना ग्रामगीता पर आधारित राष्ट्रसंत का सामाजिक दृष्टिकोण विषयक संशोधन शोध कार्य के लिए सौंसर निवासी संगीता बर्वे को ग्राम गीताचार्य उपाधि से सम्मानित किया गया है। अलंकरण समारोह अखिल भारतीय श्रीगुरुदेव सेवा मंडल गुरुकुंज आश्रम मोझरी महाराष्ट्र में आयोजित हुआ था। बर्वे को उपाधि प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सौंसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सौंसर की ओर से विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को पथ संचलन निकाला गया। नगर के वसुंधरा पेट्रोल पंप मोहगांव रोड के परिसर से दोपहर 3 बजे पथ संचलन की शुरुआत हुई। ज्योतिबा फुले चौक,छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, बस स्टेंड से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर गांधी चौक होते हुए वापस मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचा। मुख्य वक्ता प्रांतीय घोष एवं बाल कार्य प्रमुख कौशलेंद्र ने राष्ट्रहित में समर्पित भावना से आगे आने आव्हान किया। देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के स्वयं सेवक शामिल हुए।