5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी करने लग्जरी कार से जाते थे चोर

चांद थाना पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह के सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की है। चोरों के कब्जे से दो लग्जरी कार और एक मालवाहक वाहन जब्त किया गया है।
2 min read
Google source verification
1

thef

छिंदवाड़ा. चांद थाना पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह के सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की है। चोरों के कब्जे से दो लग्जरी कार और एक मालवाहक वाहन जब्त किया गया है। कार्रवाई को अंजाम गुरुवार को दोपहर में दिया गया। घेराबंदी कर हिरासत में लिए गए चोरों ने पूछताछ में जिला मुख्यालय के दो कबाडि़यों का नाम उगला है जिन्हें वे चोरी का लोहा बेचते थे। कबाडि़यों के इशारे पर ही यह गिरोह काम कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने पूर्व में भी चोरी करना कबूला है।


चांद थाना टीआइ कौशल सूर्या ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में वर्षों से एक मक्का फैक्ट्री बंद पड़ी है। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में लोहा है जिसके चोरी होने की लगातार सूचना मिल रही थी। गुरुवार दोपहर मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ लोग लग्जरी कार लेकर फैक्ट्री के अंदर घुसे हैं। स्टाफ के साथ वे मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। चोरी के लिए इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार क्रमांक एमपी ०९ सीडी ०३७९, एमपी २८ सीए ४६३२ और मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी २८ जी २२६८ को जब्त किया है। लोहा काटने के लिए चोर ऑक्सीजन सिलेंडर,
रसोई गैस सिलेंडर और कटर का इस्तेमाल कर रहे थे, उस भी
जब्त किया गया है। मालवाहक वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में फैक्ट्री से चोरी किया हुआ लोहा भरा
हुआ था।

पुलिस ने लोहा चोरी करते सागरपेशा ऊंटखाना निवासी जाहिद अली, लालबाग निवासी अरुण चौरे, सागरपेशा ऊंटखाना निवासी मोहित नामदेव, छिंदवाड़ा लालबाग निवासी राहुल मराठा, परासिया नाका अम्बेड़कर नगर निवासी रिंकी भावरकर, ग्राम सलैया निवासी योगेश रघुवंशी, ग्राम सलैया निवासी अजीत डेहरिया और ग्राम सलैया निवासी विवेक रघुवंशी को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने छिंदवाड़ा के दो कबाड़ी का नाम उगला है जिन्हें वे लोहा बेचते थे। पुलिस के मुताबिक चोरों ने फैक्ट्री से पहले भी लोहा चोरी करना कबूला है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।