24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बुरी तरह जले दो पुलिसकर्मी, झुलसे एएसआइ और प्रधान आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया

Chhindwara मध्यप्रदेश में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जल गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Two policemen burned during Congress protest in Chhindwara

Two policemen burned during Congress protest in Chhindwara- demo pic

Chhindwara मध्यप्रदेश में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जल गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रदर्शन में यह घटना घटी। यहां युवक कांग्रेस की ओर से रविवार को प्रदर्शन किया गया था जिसके दौरान पुतला दहन की आग में एक एएसआइ और प्रधान आरक्षक झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छिंदवाड़ा में युवक कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रदर्शन में पीएम और चुनाव आयोग का विरोध किया जाना था। यहां पुतला दहन का प्रयास किया जा रहा था। इधर पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों से पुतला छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे तभी आग भड़क गई जिससे दो पुलिसकर्मी झुलस गए।

पु​तले की आग की चपेट में आने से कोतवाली एएसआइ नारायण बघेल और प्रधान आरक्षक युवराज रघुवंशी झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली टीआइ आशीष धुर्वे के अनुसार एसआइ के पैर और आरक्षक के हाथ में चोट आई है।

प्रदर्शन के वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मी पुतला छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे तभी किसी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे आग तेजी से फैली और दोनों पुलिसकर्मी लपटों से घिर गए। छिंदवाड़ा पुलिस अब युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान के वीडियो फुटेज खंगाल रही है। इसके आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग