
चित्रकूट. प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर आए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हुए दर्शन पूजन किया। सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए निकले यूपी सीएम ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। यूपी एमपी के हिस्से वाले चित्रकूट के विषय में जानकारी लेते हुए उन्होंने चित्रकूट के विकास की बात बार बार दोहराई। सीएम ने मुख्यालय में स्वच्छता अभियान में भी भागीदारी करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर यूपी के पर्यटन का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड का विकास सरकार की प्राथमिकता में है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को भगवान कामदगिरि के दर पर मत्था टेकने पहुंचें। मन्दिर पहुंचकर यूपी सीएम ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इससे पहले सीएम ने मुख्यालय में स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लेते हुए लोगों को साफ़ सफाई के प्रति जागरूक किया। पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल सीएम योगी ने पटेल चौराहे से लेकर एलआईसी तिराहे तक स्वच्छता अभियान चलाया। भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन के दौरान उन्होंने पुजारियों से इस स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीएम योगी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर प्रधानमंत्री आवास योजना कर्जमाफी योजना के प्रमाणपत्र भी लाभार्थियों को वितरित करेंगे।
नानाजी के प्रकल्प का किया निरीक्षण
सीएम योगी ने प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख के प्रकल्पों का भी निरीक्षण किया और नानाजी द्वारा चलाए गए विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी को जाना समझा। सुबह भी संतो ने चित्रकूट की बुनियादी समस्याओं से योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया।
शिवभक्ति में लीन दिखे योगी आदित्यनाथ
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ शिवभक्ति में लीन दिखे। रामघाट स्थित प्राचीन मत्स्य गजेंद्रनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने विधिवत भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी और उनकी भक्ति में भाव विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट को जल्द ही फ्री जोन घोषित करने का प्रयास किया जाएगा और पवित्र मंदाकिनी नदी को भी प्रदूषणमुक्त करने पर कार्य किया जाएगा।
परिक्रमा मार्ग पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा के दौरान पौधरोपण भी किया। लक्ष्मण पहाड़ी पर निर्माणाधीन रोप वे का भी निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग पर सीएम ने कई जगह रुकते हुए महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी ली।
Published on:
23 Oct 2017 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
