5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chitrakoot में संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, आरएसएस का भी होगा आइटी सेल, तैयार करेगा डिजिटल वालंटियर्स

Mohan Bhagwat in Chitrakoot : नवरात्र से यूपी समेत पांच प्रदेशों में चलेगा चुनावी अभियान
2 min read
Google source verification
rss.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चित्रकूट. Mohan Bhagwat in Chitrakoot- भगवान राम की कर्मभूमि में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतन शिविर में मंथन हुआ कि समय के हिसाब से स्वयंसेवकों को भी हाईटेक होने की जरूरत है। इसीलिए जल्द ही भाजपा की तर्ज पर आरएसएस का खुद का आईटी सेल होगा। एक-एक स्वयंसेवक सोशल मीडिया से जुड़ेगा, और दमदार तरीके से अपनी बात रखेगा। इसके साथ ही संघ कार्यकर्ता नवरात्र से चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। और कोरोना की तीसरी लहर से बचने और सबको बचाने का काम करेंगे।

सोशल मीडिया का मिलेगा प्रशिक्षण
संघ कार्यकर्ता अभी ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में शाखाओं या फिर सेवा कार्यों के जरिए अपने विचारों को रख पाते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया से जुडऩे के बाद आसानी से अपनी बात रख पाएंगे। तर्को के साथ भ्रांतियों को भी दूर कर सकेंगे। इसीलिए सोशल मीडिया का प्रशिक्षण भी स्वयंसेवकों को दिया जाएगा।

सरकारों के कामकाज की समीक्षा
यूपी समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव का रुख भगवा और भाजपा की तरफ मोडऩे के अभियान की शुरुआत का मुहूर्त संघ ने नवरात्र तय किया है। इस मौके पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने सर कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों सहित आधा सैकड़ों पदाधिकारियों से उनके कामकाज की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकारों के कार्यों पर भी चर्चा हुई।

रामभद्राचार्य ने मीडिया की खबर को गलत बताया
जगतगुरु रामभद्राचार्य से संघ प्रमुख मोहन भागवत की शिष्टाचार भेंट के दौरान उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में कही गयी बात को रामभद्राचार्य ने भ्रामक और निराधार बताया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में खबरें प्रसारित हुई थीं कि उप्र के मुख्यमंत्री केवल सोशल मीडिया तक सीमित हैं। कोई भी कार्य धरातल पर नहीं है। जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि चित्रकूट के पीआरओ एसपी मिश्रा का कहना है कि रामभद्राचार्य ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें : चित्रकूट- स्वयं सेवक राष्ट्रवाद का भाव करेंगे जागृत, गिनाएंगे योगी-मोदी की उपलब्धियां

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग