5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उल्टी-दस्त से बालिका सहित चार ग्रामीणों की मौत, चिकित्सा टीम मौके पर भेजी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
die

बड़ीसादड़ी/चित्तौडग़ढ़। सीतामाता अभयारण्य से सटी केवलपुरा ग्राम पंचायत के नयाखेड़ा गांव में उल्टी दस्त की शिकायत से दो दिन में 10 वर्षीय बालिका सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। शनिवार को वहां चिकित्सा टीम भेजी गई, जिसने गांव के बाहर स्थित हैण्डपंप के पानी पर शंका जताई है।

बड़ीसादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी अपने पैतृक गांव केलवपुरा पहुंचे तो शनिवार को उन्हें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी को फोन पर इसकी सूचना दी और टीम भिजवाने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक ने सीएमएचओ को बताया कि शुक्रवार को नयाखेड़ा में 10 वर्षीय बालिका रामी मीणा की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। शनिवार को ऊंकार, गेंदी पत्नी लिम्बा, बंशीलाल पुत्र ऊदा मीणा की भी मौत हो गई। सीएमएचओ इन्द्रजीत सिंह ने चिकित्सा टीम को पंचायत में घर-घर सर्वे करने और दवा वितरण करने के निर्देश दिए।

सावन की रूत में ख‍िल उठे मन, झूमीं सख‍ियां, उदयपुर में इस अंदाज में क‍िया सावन का वेलकम

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञानमल सांखला के नेतृत्व में नयाखेड़ा पहुंचे चिकित्सकों व नर्सेज ने रोगियों का उपचार शुरू कर दिया। घर-घर सर्वे कर रोगियों की रक्त पट्टिकाएं जांच के लिए ली गई है। गांव में जल शुद्धिकरण का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों को दवा के साथ ही ओआरएस का घोल वितरित किया गया है।

डॉ. सांखला ने बताया कि नयाखेड़ा गांव के बाहर ही हैण्डपंप स्थित है। ग्रामीण इसी हैण्डपंप के पानी का उपयोग करते हैं। शुरुआती तौर पर हैण्डपंप के पानी का हैण्डपम्प दूषित होने की शंका है। इस हैण्डपंप के पानी की जांच करवाई जाएगी, तब तक इसके पानी का उपयोग बंद करवा दिया गया है।

चिकित्सा टीम मौके पर भेजी
नयाखेड़ा गांव में उल्टी-दस्त की शिकायत से चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही बीसीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सा टीम को भिजवाकर उपचार शुरू करवा दिया है।
डॉ. इन्द्रजीतसिंह, सीएमएचओ, चित्तौडग़ढ़

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग