
एआई तस्वीर
चिकारड़ा। क्षेत्र के सुजाखेड़ा मार्ग पर लूट की नीयत से आए बदमाशों के मंसूबों को एक महिला ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से नाकाम कर दिया। महिला ने लुटेरे के हाथ पर दांतों से काटकर खुद को छुड़ाया और शोर मचाकर बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में महिला की साहसिक कार्रवाई की चर्चा हो रही है।
यह वीडियो भी देखें
जानकारी के अनुसार सरसी बाई जाट सुबह करीब 6 बजे गांव से दूध निकालने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर लूटने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए हमलावर के हाथ पर जोर से काट लिया। इससे बदमाश की पकड़ ढीली हो गई और महिला खुद को छुड़ाने में सफल रही। इसके बाद उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
महिला की आवाज सुनकर पास ही मौजूद गोपाल जाट मौके पर पहुंच गए। गोपाल जाट को आते देख बदमाश घबरा गए और मौके से भागने लगे। गोपाल जाट ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन भागते समय बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी पिकअप, जिससे बदमाश आए थे, तेजी से निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मार्ग की ओर फरार हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवाड़ थाने के एएसआई श्यामलाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। अब पुलिस मोरवन टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध पिकअप और बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। सीआई भगवान लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान पूरा कर लिया है। पुलिस ने कार चालक को नामजद करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में चालान पेश किया है।
Updated on:
17 Apr 2026 04:56 pm
Published on:
17 Apr 2026 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
