एक हजार स्क्वेयर फीट के मकान निर्माण में 550 बोरी सीमेंट लगती है। अभी सीमेंट के भाव अधिकतम 365 रुपए प्रति बोरी हैं तो भवन निर्माण करने वाले लोगों को सीमेंट पर ही 2 लाख 750 रुपए खर्च करना पड़ रहे हैं। वहीं, करीब डेढ़ माह पूर्व तक सीमेंट की बोरी 325 रुपए की थी। इस हिसाब से उस समय मकान बनाने वालों को 1 लाख 78 हजार 750 रुपए देना पड़ रहे थे। सीमेंट की बोरी महंगी होने के बाद अब मकान बनाने वालों को 22 हजार रुपए अधिक चुकाना पड़ेंगे।