27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवरिया सेठ के भंडार से मिले 18.55 करोड़, 863 ग्राम सोना व 99 किलो चांदी भी मिली

प्रख्यात कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी मंदिर में भंडार में प्राप्त दानराशि और सोने-चांदी की गणना का कार्य गुरुवार को सम्पन्न हुआ। सांवरा सेठ के भंडार से कुल 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं, 863 ग्राम 830 मिलीग्राम सोना तथा 99 किलो 429 ग्राम चांदी भी मिली है।
less than 1 minute read
Google source verification
sanwariya_seth.jpg

Chittorgarh Sanwariya Seth Mandir : चित्तौड़गढ़। प्रख्यात कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी मंदिर में भंडार में प्राप्त दानराशि और सोने-चांदी की गणना का कार्य गुरुवार को सम्पन्न हुआ। सांवरा सेठ के भंडार से कुल 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं, 863 ग्राम 830 मिलीग्राम सोना तथा 99 किलो 429 ग्राम चांदी भी मिली है।

भंडार दानपेटी से 14 करोड़ 19 लाख 36 हजार 110 रुपए की दान राशि नकद प्राप्त हुई। वहीं, भेंट कक्ष एवं ऑनलाइन से 4 करोड़ 36 लाख 50 हजार 831 रुपए की दान राशि मिली। इस प्रकार कुल 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए हुए प्राप्त हुए।

भेंटकक्ष कार्यालय से सोना 303 ग्राम 830 मिलीग्राम व चांदी 82 किलो 16 ग्राम प्राप्त हुई। वहीं, भंडार से सोना 560 ग्राम व चांदी 17 किलो 413 ग्राम प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 863 ग्राम 830 मिलीग्राम सोना तथा 99 किलो 429 ग्राम चांदी भी मिली है।

गणना के दौरान अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर टेलर, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत, सम्पदा प्रभारी मनोहर लाल चोबीसा उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग