26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: तलवार से केक काटकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

चित्तौड़गढ़ में सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उससे गैंग और अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।
2 min read
Google source verification
Chittorgarh

Chittorgarh: पुलिस थाना कपासन (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

चित्तौड़गढ़। जिले में सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी दबंग छवि बनाने और आमजन में भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और कपासन वृत्ताधिकारी हरीश भारती ने की। कार्रवाई में कपासन थाना पुलिस, निम्बाहेड़ा कोतवाली, सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) शामिल रही।

कपासन दरगाह के बाहर का वीडियो

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर एक रील सामने आई। जांच में पता चला कि यह वीडियो 11 जुलाई को कपासन दरगाह के बाहर सार्वजनिक स्थान पर बनाया गया था। वीडियो में निम्बाहेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला बड़ी धारदार तलवार से केक काटता नजर आ रहा था, जबकि आसपास मौजूद लोग उसका उत्साह बढ़ा रहे थे। जांच के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान कैंची चौराहा निवासी, वर्तमान आदर्श कॉलोनी निम्बाहेड़ा के रहने वाले शोएब लाला (53) पुत्र डेरान खां के रूप में हुई।

पुलिस ने 4 दिन के रिमांड पर लिया

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह वीडियो अपनी दबंग छवि स्थापित करने और लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे हथियार और उसके नेटवर्क सहित अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

यह वीडियो भी देखें :

राजस्थान और मध्य प्रदेश में 14 गंभीर मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शोएब लाला निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और राजकार्य में बाधा जैसे कुल 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

व्यापारियों से करता है अवैध वसूली

पुलिस का दावा है कि आरोपी 'लाला गैंग' का सरगना है। यह गैंग व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी और अवैध वसूली करने के मामलों में भी संलिप्त रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य लोगों की भूमिका क्या थी और क्या उन्होंने भी इस कृत्य को बढ़ावा देने में सहयोग किया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग