
जानें कैसे लाखों के गहने लेकर पार हुए चोर
चित्तौड़गढ़. शहर के शास्त्रीनगर में किराए के मकान में रहने वाले धर्मीचंद जैन के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से गुरुवार रात चोर 30 तौला वजनी सोने के और दो किलो चांदी के आभूषण चूरा के ले गए। परिवार के सदस्य के घर में होने के बावजूद किसी को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर में किराए के मकान में रहने वाले धर्मी चंद जैन की बड़ी बेटी की शादी होने के कारण घर में सोने और चांदी के आभूषण एक अलमारी के अंदर रखे हुए थे।
बीती रात चोरों ने किचन की खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया एवं अलमारी तोड़कर रखें 30 तोला सोने और 2 किलो चांदी के आभूषण लेकर पार हो गए। धर्मी चंद की बेटी ने बताया कि 1 बजे तक छोटी बहन पढ़ाई कर रही थी और छोटी बेटी ने बताया कि रात को 2 बजे माताजी गोली लेकर सोए थे तब तक सब कुछ ठीक था। सुबह 5 बजे पास के आंटी जी ने बताया कि रसोई की खिड़की टूटी हुई है जिस पर घर में देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और अलमारी में रखे हुए आभूषण नहीं मिले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि स्पेशल टीम डॉग स्क्वायड आदि भी मौके पर पहुंचे एवं मौका देखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Published on:
17 Aug 2018 01:02 pm
