
Shrichand Kriplani
चित्तौडग़ढ़। नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर चित्तौडग़ढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अययर के बारे में तीखी टिप्पणियां की।
पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृपलानी ने कहा कि देश की आजादी के समय कांग्रेस समापन की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तो पूरा नहीं किया,लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करके ही जाएंगे इससे पहले जाने वाले नहीं है। उन्होंने एक कार्यकर्ता के राहुल गांधी की शादी के बारे में कहने पर कहा कि राहुुल कांग्रेस का समापन करा दे, उनकी शादी वेे करा देंगे।
कृपलानी ने एक कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री के बारे में टिप्पणी करने वाले मणिशंकर अययर को पाकिस्तान भेजने की बात पर कहा कि अय्यर को पाकिस्तान नहीं भेज यहीं निपटाएंगे।
उन्होंने कहा कि 18 तारीख को चुनाव परिणाम आने दो कांग्रेस वाले कपड़े फाड़ेंगे। राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री कृपलानी का इस तरह का बयान देना कार्यकर्ताओ में चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के सबसे बड़े स्टॉर प्रचारक बन गए है।
दिखी मंत्रियों में दूरियां
समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री नन्दलाल मीणा ओर मंत्री श्रीचन्द कृपलानी दोनों को एक साथ करना था मगर सरकार में जनजाति विकास मंत्री नन्दलाल मीणा ने सही समय पर कलेक्ट्री परिसर में पहुंच कर प्रदर्शनी का उदृघाटन कर दिया।
इसकी जानकारी मंत्री श्रीचन्द कृपलानी को मिली तो कलेक्ट्री परिसर में आते ही वो प्रदर्शनी को देखने के बजाय सीधे पंचायत समिति के कार्यालय में पहुंच कर प्रभारी मंत्री के जाने का इंतजार करते रहे। जैसे ही समारोह खत्म होने के पश्चात प्रभारी मंत्री मीणा प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए उसके बाद कृपलानी अपने सहयोगियों के साथ पत्रकार वार्ता करने के लिए कलेक्ट्री परिसर में आए।
Published on:
15 Dec 2017 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
